1. Gwalior News: डबरा तहसील के शासकीय पशु चिकित्सालय में ताला, प्रशासनिक लापरवाही आई सामने
  2. Gwalior News: ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास: छात्र गिरफ्तार, निष्पक्ष जांच की मांग
  3. Gwalior News: तीन तलाक का मामला, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  4. Gwalior in the history of Indian cricket: श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच
  5. Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?
  6. RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर
  7. Today Gwalior News: ग्वालियर में जालसाज कथावाचक का भंडाफोड़: केंद्रीय मंत्री का फर्जी PA बनकर कराता था अफसरो का तबादला
  8. Today Gwalior News अवैध रूप से बेची जा रही 28 किलोग्राम मछली जब्त
  9. Bangladesh में अंतरिम सरकार का गठन: नई चुनौतियाँ और संवैधानिक संकट आए सामने
  10. Vinesh Phogat Paris Olympic 2024 से डिस्क्वालिफाई, विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास
news-details

देवास में फैली अज्ञात बीमारी, दो की मौत, सत्तर अस्पताल में भर्ती, भोपाल-इंदौर से जांच के लिए तीन टीमें खाना...

देवास में फैली अज्ञात बीमारी, दो की मौत, सत्तर अस्पताल में भर्ती, भोपाल-इंदौर से जांच के लिए तीन टीमें खाना...

प्रदेश के देवास जिले में यह बीमारी फैली है। यहां के खेड़ा माधोपुर गांव में फैले रहष्यमय वायरस से कई लोग संक्रमित हो गए हैं। विशेषज्ञ अभी तक इस वायरस का पता नहीं लगा सके हैं। इस अज्ञात बीमारी से गांव के 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां के 70 से ज्यादा ग्रामीण देवास जिला अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।
हैरान कर देने वाले इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि देवास के टोंकखुर्द तहसील के माधवपुर खेड़ा में एक विचित्र बीमारी का प्रकोप है। यह कौन सी बीमारी है, कोई नहीं बता पा रहा! बीमारी से प्रभावित दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है जबकि गांव के 70 लोग जिला चिकित्सालय और अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।
कांग्रेस नेता केके मिश्रा के ट्वीट के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हुआ। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। प्रदेश सरकार ने टीम गठित की जो गांव में लोगों की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक गांव के 130 लोगों की जांच की जबकि करीब डेढ दर्जन लोगों के सैंपल लिए हैं, जो जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारी इस बात का पता लग रहे हैं कि आखिर गांव के लोग किस वायरस से संक्रमित हुए हैं। अभी तक अज्ञात बीमारी की पहचान नहीं हो सकी है पर यहां टाइफाइड या पीलिया जैसी बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। देवास के सीएमएचओ शिवेंद्र मिश्रा के मुताबिक दो ग्रामीणों की मौत हुई है। बीमारी का पता लगाया जा रहा है।