1. Gwalior News: डबरा तहसील के शासकीय पशु चिकित्सालय में ताला, प्रशासनिक लापरवाही आई सामने
  2. Gwalior News: ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास: छात्र गिरफ्तार, निष्पक्ष जांच की मांग
  3. Gwalior News: तीन तलाक का मामला, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  4. Gwalior in the history of Indian cricket: श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच
  5. Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?
  6. RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर
  7. Today Gwalior News: ग्वालियर में जालसाज कथावाचक का भंडाफोड़: केंद्रीय मंत्री का फर्जी PA बनकर कराता था अफसरो का तबादला
  8. Today Gwalior News अवैध रूप से बेची जा रही 28 किलोग्राम मछली जब्त
  9. Bangladesh में अंतरिम सरकार का गठन: नई चुनौतियाँ और संवैधानिक संकट आए सामने
  10. Vinesh Phogat Paris Olympic 2024 से डिस्क्वालिफाई, विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास
news-details

RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त की देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना घटी, जब एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की अर्धनग्न लाश अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था, और उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

इस घिनौनी घटना के विरोध में आज देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं।

3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

देशभर में विरोध प्रदर्शन

ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने स्वास्थ्य सचिव से घटना की सीबीआई जांच कराने और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल जारी रहेगी।

दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं। RML अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और अस्पताल के अधिकारियों को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

महाराष्ट्र में भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। बीएमसी के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ऐलान किया है कि कोलकाता की घटना के विरोध में 13 अगस्त से सुबह 8 बजे से नॉन इमरजेंसी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंचीं और उनके माता-पिता से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने कहा कि यदि 18 अगस्त तक पुलिस इस केस को सॉल्व नहीं कर पाती, तो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलना चाहिए, ताकि न्याय में देरी न हो।

आरोपी का कबूलनामा और पुलिस कार्रवाई

कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वारदात से पहले अस्पताल के पीछे शराब पी थी और फिर डॉक्टर से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह घर जाकर सो गया था और सुबह उसने अपने कपड़े धोए ताकि सबूत मिटा सके। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) के सेक्शन 302 (हत्या) और सेक्शन 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है।

एसी ओर बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहेDigital Gwalior Newsके साथ।

For More News Follow:


Facebook Page-Click here

Instagram Page-Click here

YouTube Page-Click here

Twitter Page-Click here

Whatsapp-Click here

Telegram-Click here