1. Gwalior News: डबरा तहसील के शासकीय पशु चिकित्सालय में ताला, प्रशासनिक लापरवाही आई सामने
  2. Gwalior News: ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास: छात्र गिरफ्तार, निष्पक्ष जांच की मांग
  3. Gwalior News: तीन तलाक का मामला, पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  4. Gwalior in the history of Indian cricket: श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच
  5. Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?
  6. RG कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप-मर्डर के बाद पूरे देश में आक्रोश, 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर
  7. Today Gwalior News: ग्वालियर में जालसाज कथावाचक का भंडाफोड़: केंद्रीय मंत्री का फर्जी PA बनकर कराता था अफसरो का तबादला
  8. Today Gwalior News अवैध रूप से बेची जा रही 28 किलोग्राम मछली जब्त
  9. Bangladesh में अंतरिम सरकार का गठन: नई चुनौतियाँ और संवैधानिक संकट आए सामने
  10. Vinesh Phogat Paris Olympic 2024 से डिस्क्वालिफाई, विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास
news-details

ग्वालियर न्यूज़- ग्वालियर के विश्वविद्यालय पुलिस ने किया चैन लुटेरों को गिरफ्तार जप्त की बदमासो की मोटरसाइकिल

ग्वालियर के विश्वविद्यालय पुलिस ने किया चैन लुटेरों को गिरफ्तार जप्त की बदमासो की मोटरसाइकिल

ग्वालियर शहर की विश्वविद्यालय पुलिस ने दतिया के दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन को बरामद किया है ।लूट में प्रयुक्त हुई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। दरअसल 17 मई की सुबह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बलवंत नगर निवासी संगीता सक्सेना मॉर्निंग वॉक पर घूमने गई थी। वह गोविंदपुरी से अपने घर बलवंत नगर जा रही थीं। जैसे ही वह रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने पटेल नगर पहुंची तभी पीछे से दो लड़के मोटरसाइकिल सवार उनके पास आए और बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनके गले से सोने की चेन लूट ली।इसके बाद बदमाश भाग निकले। इसके सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले थे। पता चला है कि दोनों बदमाश अनिल रायकवार और और सुंदर रायकवार दतिया के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार भी हैं। वे यहां लूट की घटना को अंजाम देने ही आए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला। दोनों के खिलाफ 4 अपराध दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है इसे लेकर पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर रही है। वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाले थे। इसके बाद ही लुटेरों के बारे में सुराग मिल सका। क्राइम ब्रांच पुलिस और विश्वविद्यालय के थाना प्रभारी की सक्रियता के चलते यह रिकवरी हो सकी।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले
लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAMhttps://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBEhttps://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOKhttps://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL