1. GWALIOR BULLETIN, डेढ़ साल के बच्चे की ई-रिक्शा हादसे में मौत, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले, हाई कोर्ट का रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला, और डिजिटल ठगी में राहत
  2. 📰 ग्वालियर न्यूज़: 24 जून 2025 की बड़ी खबरे : ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा विवाद और सत्याग्रह, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला…
  3. बरसात में बीमारियों से कैसे करें बचाव | Vasant Ritu Me Bimariyon Se Kaise Bachav Karein
  4. 📰 ग्वालियर न्यूज़: 24 जून 2025 की बड़ी खबर : हजीरा में बैंक कर्मचारी पर गुंडों का हमला: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  5. 📰 ग्वालियर न्यूज़ 23 जून 2025 की ताज़ा खबरें :चेतकपुरी में फिर धसी नई सड़क, जिम ट्रेनर सूरज शर्मा का शव 26 दिन बाद दुबई से लौटा
  6. 📰 ग्वालियर न्यूज़ 21 जून 2025 की ताज़ा खबरें : ग्वालियर किले पर योग दिवस का जोश,मंत्री नारायण सिंह, कलेक्टर और SP के साथ जनता ने किया उत्साहपूर्ण योग ,बदनापुरा मोड़ पर हादसे का मातम: थार ने बाइक सवार मां-बेटी की मौत, बेटा घायल।
  7. 🌧️ ग्वालियर में प्री-मानसून की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, चलती कार पर गिरा पेड़, दो घायल
  8. ग्वालियर की ताज़ा खबर: फिर लौट आया कोरोना – 16 दिन में 57 केस, 26 डॉक्टर चपेट में, महिलाएं ज्यादा संक्रमित
  9. 📰 ग्वालियर न्यूज़ 14 जून 2025 की ताज़ा खबरें: ग्वालियर के आर्यन राजपूत का अहमदाबाद क्रैश में दर्दनाक निधन, ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल में बिजली कटौती...
  10. 📰 ग्वालियर न्यूज़ 13 जून 2025 की बड़ी खबरें: पति ने पत्नी को जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान ,साइबर ठगी का शिकार हुई महिला
news-details

🌧️ ग्वालियर में प्री-मानसून की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, चलती कार पर गिरा पेड़, दो घायल

हजीरा क्षेत्र में जहां एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया, वहीं अचलेश्वर चौराहे पर एक विशाल पेड़ चलती कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में कार और बाइक दोनों चपेट में आ गए, जिससे दो लोग घायल हो गए

ग्वालियर में बारिश , चलती कार पर गिरा पेड़, दो घायल

ग्वालियर में जैसे ही प्री-मानसून की पहली तेज़ बारिश और हवाएं आईं, वैसे ही नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने आ गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों ने यह साबित कर दिया कि अब भी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

हजीरा क्षेत्र में जहां एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया, वहीं अचलेश्वर चौराहे पर एक विशाल पेड़ चलती कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में कार और बाइक दोनों चपेट में आ गए, जिससे दो लोग घायल हो गए।

जुड़िये हमारे इंस्टाग्रामचेंनल पर जहा मिले ग्वालियर की खबर सबसे तेज़ click hare :https://www.instagram.com/digitalgwaliornews/

हादसे का विवरण

मंगलवार को तेज़ हवाओं के साथ जब बारिश शुरू हुई, उसी समय अचलेश्वर चौराहे से गुजर रही एक कार पर अचानक एक पुराना पेड़ गिर गया। कार में सवार अनीश सक्सेना, जो कि एक बैंक में कार्यरत हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह किसी जरूरी काम से बाहर निकले थे।

पेड़ गिरने के दौरान वहीं से गुजर रहे अभिषेक श्रीवास्तव, जो कि एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं, अपनी बाइक पर सवार थे और पेड़ की चपेट में आ गए। दोनों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जुड़िये हमारे फेसबुक चेंनल पर जहा मिले ग्वालियर की खबर सबसे तेज़ click hare :https://www.facebook.com/digitalgwaliornews

प्रशासन की नाकामी

घटना के बाद स्थानीय लोग इस बात से बेहद नाराज़ नजर आए कि पेड़ गिरने के एक घंटे बाद तक भी नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना था कि मानसून आने से पहले पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई की जानी चाहिए थी, जो अब तक नहीं की गई।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक सतीश सिकरवार ने तत्काल नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर पेड़ को कटवाने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद ही निगम की टीम हरकत में आई और रास्ता साफ किया गया।

ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल में बिजली कटौती जानिए पूरी खबर click hare :https://digitalgwalior.com/news/gwalior-ke-aryan-rajpoot-ka-ahamdabad-crase-me-dardnak-maut-hazar-bistar-hospital-me-bijli-katauti-710.aspx