1. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
  2. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
  3. ग्वालियर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य 175 करोड़ रुपये तय किया है। निगम पर 570 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि सरकारी विभागों पर भी करोड़ों रुपये लंबित हैं। वसूली तेज करने के लिए वार्ड स्तर पर सख्ती और साप्ताहिक समीक्षा शुरू की गई है।
  4. चड्डी-बनियान में ड्यूटी, वीडियो वायरल होते ही अधिकारी सस्पेंड
  5. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  6. ग्वालियर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एएसपी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध वसूली, धमकी और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।
  7. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  8. GRMC Degree Scam: गजराराजा मेडिकल कॉलेज और जीवाजी यूनिवर्सिटी में MBBS डिग्री घोटाले की पूरी खबर
  9. ग्वालियर में चेन स्नेचरों का आतंक, नवविवाहिता से सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश
  10. किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर-आगरा हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी
news-details

📰 ग्वालियर न्यूज़ 21 जून 2025 की ताज़ा खबरें : ग्वालियर किले पर योग दिवस का जोश,मंत्री नारायण सिंह, कलेक्टर और SP के साथ जनता ने किया उत्साहपूर्ण योग ,बदनापुरा मोड़ पर हादसे का मातम: थार ने बाइक सवार मां-बेटी की मौत, बेटा घायल।

14 जून 2025 की ग्वालियर खबरें: ग्वालियर किले पर योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री नारायण सिंह सहित जनता ने किया योग। बदनापुरा मोड़ पर थार ने मां-बेटी को कुचला, बेटा घायल। ताज़ा अपडेट पढ़ें!

ग्वालियर: थार ने मां-बेटी को कुचला, बेटा जख्मी; बाइक से मामा के घर जा रहे थे, बदनापुरा मोड़ पर हादसा

ग्वालियर के बदनापुरा मोड़ के पास मोतीझील पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार बेटा गंभीर रूप से घायल है।

निम्बाजी की खो निवासी 55 वर्षीय गौरा देवी और उनकी 20 वर्षीय बेटी गौरी कुशवाह मामा के घर सौजना तिघरा गांव जा रहे थे। बेटा सोनू कुशवाह बाइक चला रहा था, तभी पीछे से आई थार, जो कथित तौर पर पूर्व पार्षद चंदन राय की थी, ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने गौरा और गौरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू का इलाज चल रहा है। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर डेड हाउस भेजा है। हादसे की जांच शुरू हो चुकी है।

जुड़िये हमारे फेसबुक चेंनल पर जहा मिले ग्वालियर की खबर सबसे तेज़ click hare :https://www.facebook.com/digitalgwaliornews

ग्वालियर : किले पर योग दिवस का भव्य उत्सव: मंत्री, प्रशासन और जनता ने किया योग

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह ऐतिहासिक ग्वालियर किले के मानसिंह महल परिसर में एक शानदार सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों लोग शामिल हुए।

जिले भर में नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया, जिनका सीधा प्रसारण जिला स्तरीय और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में हुआ। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्कूली छात्रों सहित सभी प्रतिभागी शामिल हुए।

  • 6:00-6:30 बजे: स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत और उद्बोधन।

  • 6:30-6:40 बजे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संबोधन।

  • 6:40-7:40 बजे: विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन।