1. Google Business Profile Optimization Guide: 10 Proven Ways to Rank Higher on Google Maps in 2026
  2. जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच हाथापाई, प्रशासन ने रोकी प्रवेश प्रक्रिया
  3. ग्वालियर में ऑनलाइन कमाई का झांसा: मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, टास्क के नाम पर बनाया शिकार
  4. ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल
  5. ग्वालियर: देर रात चोरी-छिपे शराब बेच रही दुकान पर पुलिस का धावा; डंडे बरसाकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो वायरल
  6. डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर दे रहा था 'चाचा', फोटो मिसमैच से हुआ खुलासा, केस दर्ज
  7. ग्वालियर में मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था फेल, नालों की गंदगी और अतिक्रमण ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें
  8. ग्वालियर में क्रिकेट की गेंद खेत में जाने पर फोड़ा सिर, लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बाप-बेटे गिरफ्तार
  9. Top 5 Digital Marketing Agency in Gwalior in 2026 | Reviews, Services & Clients
  10. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
news-details

📰 ग्वालियर न्यूज़ 13 जून 2025 की बड़ी खबरें: पति ने पत्नी को जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान ,साइबर ठगी का शिकार हुई महिला

ग्वालियर के अलकापुरी चौराहे पर एक पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने साहस दिखाकर महिला की जान बचाई और आरोपी को पकड़ा। सिपाही के हाथ झुलसे, फिर भी ड्यूटी जारी रखी।,ग्वालियर के पुरानी छावनी में 33 वर्षीय रीना साइबर ठगी का शिकार बनीं। कुत्ता खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च के दौरान ठगों ने 1.93 लाख रुपये ठग लिए। सदमे में रीना ने जहर खा लिया, जिससे जयारोग्य अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में व्यस्त अलकापुरी चौराहे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया,

जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।

सौभाग्य से वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए महिला को बचा लिया। इस साहसिक कार्य की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर की है। चश्मदीदों ने बताया कि सड़क पर पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद हो रहा था। अचानक पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। तभी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फौरन बीच-बचाव किया और महिला की जान बचाई।

इस हंगामे के बीच आरोपी पति ने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। इस दौरान बहादुरी दिखाने वाले ट्रैफिक सिपाही के हाथ जल गए, फिर भी उन्होंने अपनी ड्यूटी जारी रखी।

ज्यादा जानकारी के लिए देखिये हमारा फेसबुक चेंनल ,जहा मिले खबर सबसे तेज़ :https://www.facebook.com/share/r/12L88s5ckLp/

Gwalior में साइबर ठगी का शिकार हुई महिला, 1.93 लाख की ठगी जहर खाकर दी जान

साइबर ठगी ने ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में 33 वर्षीय महिला रीना की जिंदगी छीन ली। रीना एक कुत्ता खरीदना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने सात दिनों तक ऑनलाइन सर्च करने के बाद एक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करने पर वह जालसाजों के जाल में फंस गईं। शातिर ठगों ने उनसे 1.93 लाख रुपये हड़प लिए। इस झटके को वह बर्दाश्त न कर सकीं। न कर पाने के कारण रीना ने बुधवार रात जहर खा लिया और गुरुवार को जयारोग्य अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील पहाड़ी इलाके में रहने वाले राजेंद्र प्रजापति की पत्नी रीना लंबे समय से कुत्ता खरीदने की इच्छुक थीं। उन्होंने गूगल पर सर्च किया और एक नंबर प्राप्त किया। वहां संपर्क करने पर उन्हें कुत्ते की नस्ल की जानकारी दी गई।

ठग ने एक कुत्ता पसंद आने पर रीना को एक लिंक भेजा और भुगतान के लिए ओटीपी मांगा। ओटीपी देने के बाद उनके बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस घटना से वह बेहद परेशान हो गईं और सदमे में आ गईं। बुधवार रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें दो निजी अस्पतालों में ले गए, जहां से उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।