1. ITS Gwalior Launches AI Master Bootcamp in Gwalior: Practical Artificial Intelligence Course for Students, Professionals & Entrepreneurs
  2. Turn Your Story Into Headlines with Digital Gwalior! (Writing + Publishing Packages
  3. What Is Canva AI? Features, Uses, Benefits & Canva AI Course in Gwalior | ITS Gwalior
  4. Best Graphic Design Institute in Gwalior – 100% Practical Training & Placement Assistance
  5. Best Digital Marketing Course in Gwalior: Why ITS Gwalior Is the First Choice for Students in 2026
  6. Google Business Profile Optimization Guide: 10 Proven Ways to Rank Higher on Google Maps in 2026
  7. जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच हाथापाई, प्रशासन ने रोकी प्रवेश प्रक्रिया
  8. ग्वालियर में ऑनलाइन कमाई का झांसा: मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, टास्क के नाम पर बनाया शिकार
  9. ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल
  10. ग्वालियर: देर रात चोरी-छिपे शराब बेच रही दुकान पर पुलिस का धावा; डंडे बरसाकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो वायरल
news-details

📰 ग्वालियर न्यूज़: 24 जून 2025 की बड़ी खबरे : ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा विवाद और सत्याग्रह, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना विवाद पर कांग्रेस ने 25 जून को सत्याग्रह की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचकर कांग्रेस पर आपातकाल और संविधान के दुरुपयोग का आरोप लगाया

ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा विवाद और कांग्रेस का सत्याग्रह

ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस ने 25 जून को आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें नेता और कार्यकर्ता एकदिवसीय उपवास के साथ सत्याग्रह करेंगे।

मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर, पंकज उपाध्याय, देवेंद्र सखवार, शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, उपाध्यक्ष जसवीर गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ग्वालियर में जुटेंगे।

पहले भी हुआ था विवाद

हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रयास पहले भी किया गया था। बहुजन समाजवादी पार्टी और अन्य संगठनों ने इसकी कोशिश की, लेकिन कुछ वकीलों ने विरोध जताया। बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों के हस्तक्षेप और सरकारी दबाव के चलते प्रतिमा स्थापना रुक गई।

विधायक का बयान

कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा:
"कुछ वकील और आरएसएस की सोच वाले लोग बाबा साहब की प्रतिमा लगने से रोक रहे हैं। हम 25 जून को सत्याग्रह करेंगे, जिसमें मुरैना से सैकड़ों लोग हिस्सा लेंगे। ऐसी मानसिकता को बदलना जरूरी है।

ये भी जाने :बरसात में बीमारियों से कैसे करें बचाव

ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के 25 जून को आयोजित सत्याग्रह और उपवास पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्होंने संविधान को कुचलने का काम किया, वही आज इसके नाम पर नाटक कर रहे हैं। संविधान को केवल दिखावे के लिए हाथ में थामने से कुछ नहीं होगा, उसे दिल और आत्मा में उतारना जरूरी है।

सिंधिया ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) 2025 के दूसरे सीजन के फाइनल मैच के अवसर पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एमपीएल की एक टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताब दिलाया, जो ग्वालियर के लिए गर्व का क्षण है।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एमपीएल के फाइनल से पहले पत्रकारों से बातचीत में सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के मुद्दे पर सत्याग्रह का ढोंग रचने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र को दागदार किया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “25 जून को कांग्रेस को संविधान की दुहाई देने की बजाय अपने काले कारनामों पर पश्चाताप करना चाहिए। यह दिन उनके लिए प्रायश्चित का दिन होना चाहिए, क्योंकि उसी दिन उन्होंने संविधान का गला घोंटा था।