🌧️ ग्वालियर में प्री-मानसून की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, चलती कार पर गिरा पेड़, दो घायल
हजीरा क्षेत्र में जहां एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया, वहीं अचलेश्वर चौराहे पर एक विशाल पेड़ चलती कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में कार और बाइक दोनों चपेट में आ गए, जिससे दो लोग घायल हो गए
ग्वालियर में बारिश , चलती कार पर गिरा पेड़, दो घायल
ग्वालियर में जैसे ही प्री-मानसून की पहली तेज़ बारिश और हवाएं आईं, वैसे ही नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने आ गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों ने यह साबित कर दिया कि अब भी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
हजीरा क्षेत्र में जहां एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया, वहीं अचलेश्वर चौराहे पर एक विशाल पेड़ चलती कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में कार और बाइक दोनों चपेट में आ गए, जिससे दो लोग घायल हो गए।
जुड़िये हमारे इंस्टाग्रामचेंनल पर जहा मिले ग्वालियर की खबर सबसे तेज़ click hare :https://www.instagram.com/digitalgwaliornews/
हादसे का विवरण
मंगलवार को तेज़ हवाओं के साथ जब बारिश शुरू हुई, उसी समय अचलेश्वर चौराहे से गुजर रही एक कार पर अचानक एक पुराना पेड़ गिर गया। कार में सवार अनीश सक्सेना, जो कि एक बैंक में कार्यरत हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। वह किसी जरूरी काम से बाहर निकले थे।
पेड़ गिरने के दौरान वहीं से गुजर रहे अभिषेक श्रीवास्तव, जो कि एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं, अपनी बाइक पर सवार थे और पेड़ की चपेट में आ गए। दोनों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जुड़िये हमारे फेसबुक चेंनल पर जहा मिले ग्वालियर की खबर सबसे तेज़ click hare :https://www.facebook.com/digitalgwaliornews
प्रशासन की नाकामी
घटना के बाद स्थानीय लोग इस बात से बेहद नाराज़ नजर आए कि पेड़ गिरने के एक घंटे बाद तक भी नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना था कि मानसून आने से पहले पुराने और बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई की जानी चाहिए थी, जो अब तक नहीं की गई।
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक सतीश सिकरवार ने तत्काल नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर पेड़ को कटवाने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद ही निगम की टीम हरकत में आई और रास्ता साफ किया गया।
ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल में बिजली कटौती जानिए पूरी खबर click hare :https://digitalgwalior.com/news/gwalior-ke-aryan-rajpoot-ka-ahamdabad-crase-me-dardnak-maut-hazar-bistar-hospital-me-bijli-katauti-710.aspx