1. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  2. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  3. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  4. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  5. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  6. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  7. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  8. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  9. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
  10. बरैठा टोल प्लाजा पर बवाल: टोल देने से बचने के लिए रॉन्ग साइड निकले, कर्मचारियों से मारपीट
news-details

भदावना झरने पर रंगबाजी दिखाने वाला आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

भदावना झरने पर पिकनिक मनाने आए बच्चों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रिय होकर घेराबंदी की और कीचड़ से भरे ज्वार के खेत से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


भदावना झरने पर पिकनिक मनाने आए बच्चों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रिय होकर घेराबंदी की और कीचड़ से भरे ज्वार के खेत से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसडीओपी संतोष पटेल और थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब उससे अवैध हथियारों के बारे में गहन पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान सत्यम शर्मा, पिता रामरूप शर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंधा, थाना उटीला के रूप में बताई।

आरोपी सत्यम शर्मा ने ज्वार के खेत में मिट्टी के नीचे एक अवैध कट्टा और एक अधिया के साथ दो जिंदा कारतूस छिपाए थे, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहा था और उसकी तैयारी भी कर रहा था। हालांकि, उसके आपराधिक कृत्यों ने उसके सपने को ध्वस्त कर दिया, क्योंकि इससे पहले भी उसके खिलाफ हवाई फायरिंग कर धमकी देने का मामला दर्ज हो चुका था।

पुलिस में भर्ती होने की उसकी तमन्ना पूरी नहीं हो सकी, क्योंकि इससे पहले ही उसे हथकड़ियां पहननी पड़ीं। थाना उटीला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे अवैध हथियारों के स्रोत और अन्य संबंधित जानकारियों के बारे में पूछताछ कर रही है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।