ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार : अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेकऑफ़ के बाद क्रैश, 242 लोगों थे सवार
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे, जिनमें भारतीय, ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक शामिल थे
अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक अंतरराष्ट्रीय विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया।
इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (दो पायलट सहित) शामिल थे। प्लेन में सवार लोगों की राष्ट्रीयता की बात करें तो, 169 यात्री भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे। सभी सवारियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। कई लोगों को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने जैसे ही रनवे से उड़ान भरी, कुछ ही दूरी पर असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, लेकिन विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इस हादसे में कई लोगो ने अपनी जान गवाई है यह बहुत दर्दनाक पल है
DGCA और विमानन मंत्रालय ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। यह दुर्घटना यात्रियों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है और पूरे देश में इस पर गहरी चिंता जताई जा रही है