1. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  2. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  3. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  4. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
  5. बरैठा टोल प्लाजा पर बवाल: टोल देने से बचने के लिए रॉन्ग साइड निकले, कर्मचारियों से मारपीट
  6. ग्वालियर में 9 मार्च को लगेगा “पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप”, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बनाए जाएंगे लाइसेंस
  7. भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल: प्लेइंग-11 में 1-2 बड़े बदलाव के संकेत, अभिषेक शर्मा की जगह पर सस्पेंस
  8. Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna ने जीती ट्रॉफी, फिनाले में मची धूम
  9. GWALIOR BULLETIN⏩पुलिस ने 29 पेटी अवैध शराब और फर्जी सीबीआई अधिकारी को पकड़ा, जबकि सीएम यादव और सिंधिया 281.71 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
  10. GWALIOR BULLETIN⏩ झुमका लुटेरों की गिरफ्तारी, पेड़ गिरने से मौत, तहसीलदार का सरेंडर, और फायरिंग का आरोपी पकड़ा गया
news-details

तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

ग्वालियर में एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने पति अनिकेत वर्मा पर धोखाधड़ी, मारपीट और एक साथ तीन शादियां करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्वालियर में एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने पति अनिकेत वर्मा पर धोखाधड़ी, मारपीट और एक साथ तीन शादियां करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, उसने यह भी बताया कि पति उसे अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।


पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर अनिकेत वर्मा से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। धीरे-धीरे युवती को यह जानकारी मिली कि अनिकेत पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात छुपाकर उससे धोखे से विवाह किया था।


शिकायत में यह भी बताया गया है कि अनिकेत ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर इंदौर ले जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। हालांकि, पीड़िता के बार-बार कहने के बावजूद उसने इस शादी का कानूनी रूप से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। बाद में यह भी सामने आया कि अनिकेत का अपनी पहली पत्नी से हाल ही में तलाक हुआ है।

इसके बाद अनिकेत दिल्ली चला गया, जहां उसने कथित तौर पर एक अन्य युवती से आर्य समाज मंदिर में तीसरी शादी कर ली और वर्तमान में उसी के साथ रह रहा है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो अनिकेत ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और उसके निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।


फिलहाल पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रह रही है और आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। उसने पति से तलाक की भी मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।