1. ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: 38.2°C की गर्मी के बाद आज आंधी-बारिश के आसार
  2. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  3. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  4. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  5. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  6. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  7. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  8. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  9. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  10. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
news-details

ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार

ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हाल ही में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां दो अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक परचून और जनरल स्टोर की दुकान में सेंध लगाकर करीब 1.10 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली।

ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हाल ही में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां दो अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक परचून और जनरल स्टोर की दुकान में सेंध लगाकर करीब 1.10 लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर गल्ले में रखी नकदी के साथ-साथ बीड़ी और सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2:20 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मठ का पुरा गांव निवासी पंकज वर्मा की चौराहे पर परचून और जनरल स्टोर की दुकान है। सुबह जब दुकानदार रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान की दीवार टूटी हुई है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। गल्ले से नकदी और कई सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकानदार ने सुरक्षा के लिए दुकान में CCTV कैमरे लगवा रखे थे। जब पुलिस ने कैमरों की फुटेज देखी, तो उसमें साफ दिखाई दिया कि दो चोर हाथ में झोला लेकर दुकान के अंदर घुसते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। फुटेज में यह भी देखा गया कि दोनों चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था

पुलिस पिछले दो दिनों से आसपास के लोगों और ग्रामीणों को CCTV फुटेज दिखाकर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।