1. ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: 38.2°C की गर्मी के बाद आज आंधी-बारिश के आसार
  2. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  3. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  4. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  5. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  6. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  7. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  8. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  9. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  10. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
news-details

बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें चार महीने बाद भी नहीं सुधारी गईं, वजह - दो में से केवल एक मिक्सर प्लांट चालू।

ग्वालियर। शहर में बारिश को थमे चार महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन नगर निगम अब तक सड़कों की मरम्मत कराने में नाकाम रहा है। बारिश के दौरान उखड़ी सड़कें अब भी वैसी ही पड़ी हैं, जिससे शहरवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि जहां पानी और सीवर की लाइनें डाली गई थीं, वहां भी सड़कें अब तक खुदी पड़ी हैं, क्योंकि चार महीने बीत जाने के बाद भी निगम ने रिपेयरिंग का काम पूरा नहीं किया।

सिर्फ एक मिक्सर प्लांट से काम कर रहा निगम शहर में सड़कों की मरम्मत के लिए दो मिक्सर प्लांट हैं, लेकिन इनमें से केवल एक ही चालू है। इस कारण मरम्मत कार्य की गति बेहद धीमी हो गई है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का नतीजा यह है कि लोग रोजाना गड्ढों से भरी सड़कों पर सफर करने को मजबूर हैं।

जनता की शिकायतों पर भी नहीं दिया जा रहा ध्यान स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सड़कें खराब होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का डर बना रहता है, वहीं पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वीआईपी इलाकों में मरम्मत कार्य तेजी से किया जाता है, जबकि आम जनता की गलियों और मुख्य सड़कों की मरम्मत को नजरअंदाज किया जा रहा है।

शहरवासियों की मांग: जल्द से जल्द पूरी हो मरम्मत शहरवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यदि नगर निगम समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं देता, तो नागरिक विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकते हैं।