1. ITS Gwalior Launches AI Master Bootcamp in Gwalior: Practical Artificial Intelligence Course for Students, Professionals & Entrepreneurs
  2. Turn Your Story Into Headlines with Digital Gwalior! (Writing + Publishing Packages
  3. What Is Canva AI? Features, Uses, Benefits & Canva AI Course in Gwalior | ITS Gwalior
  4. Best Graphic Design Institute in Gwalior – 100% Practical Training & Placement Assistance
  5. Best Digital Marketing Course in Gwalior: Why ITS Gwalior Is the First Choice for Students in 2026
  6. Google Business Profile Optimization Guide: 10 Proven Ways to Rank Higher on Google Maps in 2026
  7. जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच हाथापाई, प्रशासन ने रोकी प्रवेश प्रक्रिया
  8. ग्वालियर में ऑनलाइन कमाई का झांसा: मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, टास्क के नाम पर बनाया शिकार
  9. ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल
  10. ग्वालियर: देर रात चोरी-छिपे शराब बेच रही दुकान पर पुलिस का धावा; डंडे बरसाकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो वायरल
news-details

मालनपुर स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में लगी भीषण आग

भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन लपटों को नियंत्रित करना मुश्किल साबित हो रहा था। इसके चलते ग्वालियर और भिंड से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। अब तक एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी है।

फैक्टरी में अचानक लगी इस आग के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधन द्वारा की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड, जो प्रिया गोल्ड ब्रांड के तहत बिस्कुट और अन्य खाद्य उत्पादों का निर्माण करता है, एक प्रमुख औद्योगिक इकाई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है ताकि जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।