1. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  2. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  3. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  4. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  5. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  6. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
  7. बरैठा टोल प्लाजा पर बवाल: टोल देने से बचने के लिए रॉन्ग साइड निकले, कर्मचारियों से मारपीट
  8. ग्वालियर में 9 मार्च को लगेगा “पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप”, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बनाए जाएंगे लाइसेंस
  9. भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल: प्लेइंग-11 में 1-2 बड़े बदलाव के संकेत, अभिषेक शर्मा की जगह पर सस्पेंस
  10. Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna ने जीती ट्रॉफी, फिनाले में मची धूम
news-details

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी इलाके में स्थित एक होटल में देर रात झगड़े के बाद मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी इलाके में स्थित एक होटल में देर रात झगड़े के बाद मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है मारपीट की इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मिला है जिसमें आधा दर्जन आरोपी होटल में घुसकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी इलाके में स्थित होटल में देर रात झगड़े के बाद मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी इलाके में स्थित एक होटल में देर रात झगड़े के बाद मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है मारपीट की इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मिला है जिसमें आधा दर्जन आरोपी होटल में घुसकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं घायल युवक के रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस दो आरोपी सुंदरम दुबे और विशाल कांकर सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बने होटल दा वेली ब्लू की है, यहां बीती शाम हजीरा क्षेत्र के रहने वाले सूरज लोधी की इंगेजमेंट पार्टी थी इंगेजमेंट में शामिल होने के लिए उनके मामा कदम सिंह लोधी सहित अन्य रिश्तेदार भी यहां जुटे थे, इस बीच रात 10:00 के करीब तीन युवक होटल के काउंटर पर आकर नशे की हालत में गाली गलौज करने लगे कदम सिंह लोधी और अन्य लोगों ने जब उन्हें रोका तो वह गाली गलौज करते हुए वापस होटल से लौट गए और रात 12:30 बजे के करीब अपने चार अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे आरोपियों ने होटल में घुसते ही कदम सिंह लोधी सूरज लोधी राकेश लोधी के साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान जब होटल से अन्य रिश्तेदार उनके बीच बचाव में आ गए तो आरोपी धमकाते हुए होटल से फिर बाहर निकले इस दौरान कदम सिंह लोधी और उनके अन्य रिश्तेदार उनको पकड़ने के लिए सड़क पर आए तो आरोपी ने पिस्तौल से तीन फायर कर दिए जिसमें एक गोली कदम सिंह के हाथ में लगी है घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने सूरज लोधी की शिकायत पर सुंदरम,विशाल और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैहोटल में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए गए हैं और पुलिस टीम उनकी धर पकड़ के प्रयास में जुटी है।