1. ग्वालियर समाचार हिंदी में | खबर दिन भर की जो बनी हेडलाइन
  2. ग्वालियर समाचार आज की दिन भर 16 october की खबर
  3. "दिवाली 2024: दूर कीजिए कन्फ्यूजन जानिए किस दिन मनाई जाएगी दिवाली | समृद्धि पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय"
  4. ग्वालियर की टॉप न्यूज़ हिंदी में | 15 अक्टूबर की ताजा खबर
  5. Gwalior breaking news:aaj ki taaza khabar hindi me 12 october
  6. Crime story 3: शेयर बाजार के नायक से खलनायक तक: हर्षद मेहता बने शेयर मार्किट सबसे बड़े घोटालेबाज़
  7. ग्वालियर की मुख्य खबर हिंदी में | पढ़ें 11 अक्टूबर खबरे हिंदी में
  8. हार्दिक पांड्या के 31वें जन्मदिन की शुभकामनाएं: जाने उनके खाने से लेकर लक्ज़री शौक
  9. धनतेरस 2024: जानें सही मुहूर्त और पूजा का विधान जिसे आप पर होगी पैसे की बारिश और लक्ष्मी माता की कृपा
  10. ग्वालियर में मनाया जाएगा तानसेन शताब्दी महोत्सव 2024: संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर
news-details

नकली नोट छापते रंगे हाथों पकड़ा गया दूधवाला

ग्वालियर में नकली नोट खपाने का काम कर रहे एक दूध बेचने वाले दूधिये को पुलिस ने नकली नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर में नकली नोट खपाने का काम कर रहे एक दूध बेचने वाले दूधिये को पुलिस ने नकली नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर की सूचना पर ये सफलता मिली है। बिजौली थाना पुलिस ने उसे बेरजा गांव से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस को 100 और 50 के कुल 42 नोट बरामद हुए हैं। जो गिनने पर कुल 3900 रुपये नकली नोट की रकम निकली है। दूधिये का नाम धर्मवीर जाट है। वह बिजौली थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है।लगभग दो तीन महीने पहले ग्वालियर में दूध बेचते वक्त उसकी मुलाकात नकली नोट का धंधा करने वाले किसी व्यक्ति से हुई थी। उसने नकली नोट के धंधे में मोटी कमाई का लालच दिया और उसे अपने काली कमाई के कारोबार में लगा लिया। पुलिस गिरफ्त में आये नकली नोट के तस्कर दूधिये धर्मवीर जाट ने बताया कि वह ग्वालियर के ग्रामीण इलाकों में नकली नोट खपाने का काम कर रहा था। इससे उसकी अच्छी कमाई भी हो रहीं थीं। अब पुलिस नकली नोट के धंधे के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को नकली नोटों के कारोबार से जुड़े मास्टरमाइंड की सरगर्मी से तलाश है। पुलिस को नकली नोटों के धंधे में शामिल माफिया के बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस दूधिये से पूछताछ में जुटी गई है वह पुलिस को कई अहम सुराग दे चुका है। पुलिस को जल्द ही इस गिरोह के सरगना तक पहुचने की उम्मीद है।