1. ग्वालियर समाचार हिंदी में | खबर दिन भर की जो बनी हेडलाइन
  2. ग्वालियर समाचार आज की दिन भर 16 october की खबर
  3. "दिवाली 2024: दूर कीजिए कन्फ्यूजन जानिए किस दिन मनाई जाएगी दिवाली | समृद्धि पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय"
  4. ग्वालियर की टॉप न्यूज़ हिंदी में | 15 अक्टूबर की ताजा खबर
  5. Gwalior breaking news:aaj ki taaza khabar hindi me 12 october
  6. Crime story 3: शेयर बाजार के नायक से खलनायक तक: हर्षद मेहता बने शेयर मार्किट सबसे बड़े घोटालेबाज़
  7. ग्वालियर की मुख्य खबर हिंदी में | पढ़ें 11 अक्टूबर खबरे हिंदी में
  8. हार्दिक पांड्या के 31वें जन्मदिन की शुभकामनाएं: जाने उनके खाने से लेकर लक्ज़री शौक
  9. धनतेरस 2024: जानें सही मुहूर्त और पूजा का विधान जिसे आप पर होगी पैसे की बारिश और लक्ष्मी माता की कृपा
  10. ग्वालियर में मनाया जाएगा तानसेन शताब्दी महोत्सव 2024: संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर
news-details

ग्वालियर न्यूज़- दो परिवारों के बीच हुआ खूनी घमासान चौदह लोग घायल तीन की हालत गंभीर

ग्वालियर के दुहिया में भैंसो के बीच लड़ाई होने से उनके पालकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक ही परिवार के 11 लोग और दूसरे पक्ष के 3 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें तीन को कुल्हाड़ी लगी है।

दो परिवारों के बीच हुआ खूनी घमासान चौदह लोग घायल तीन की हालत गंभीर

ग्वालियर के दुहिया में भैंसो के बीच लड़ाई होने से उनके पालकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मवेशी को बांध कर नहीं रखने के आरोप लगाकर हमला कर दिया। संघर्ष में खुलकर कुल्हाड़ी, डंडे चले। इसमें एक ही परिवार के 11 लोग और दूसरे पक्ष के 3 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें तीन को कुल्हाड़ी लगी है। उनकी हालत गंभीर है। जख्मी परिवार इलाज के लिए भर्ती है। वही पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ कार्रवाई की है।

वीओ-दरअसल बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम दुहिया में दो परिवार के मवेशियों के बीच लड़ाई खून खराबे की वजह बन गई। संघर्ष हरिसिंह बघेल और उनके पड़ोसी रामधन बघेल के परिवार के बीच हुआ। सुबह हरिंसिंह भैंस को चराने निकला था। उनकी रामवीर की भैंस भी घर के बाहर बंधी थी। दोनों सामने आईं तो लड़ गई। रामवीर का कहना है उन्होंने हरिसिंह को टोक दिया भैंस बांधकर ले जाते तो मवेशियों में लडाई नहीं होती। हरिसिंह को टोकना बुरा लगा उसने घुमाकर लाठी मारी और शोर मचाकर बेटे सतीश, नरेन्द्र संजू और पत्नी छोटी बाई को बुला लिया। यह लोग कुल्हाडी, डंडे और हसिंया लेकर आ गए जो सामने आया उसे मारते गए। हमले में चाचा राधेश्याम, भारतसिंह और उनकी पत्नी शीला के कुल्हाडी से गहरी चोट आई हैं। जबकि उनके समेत रामधन, मुकेश, कल्लू, पार्वती, बदनसिंह , पूजा और नीतू जख्मी हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल भेजा। जहां पर तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस ने मवेशियों के बीच विवाद पर हुए इंसानों के बीच संघर्ष में दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले
लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAMhttps://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBEhttps://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOKhttps://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL