1. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  2. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  3. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
  4. बरैठा टोल प्लाजा पर बवाल: टोल देने से बचने के लिए रॉन्ग साइड निकले, कर्मचारियों से मारपीट
  5. ग्वालियर में 9 मार्च को लगेगा “पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप”, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बनाए जाएंगे लाइसेंस
  6. भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल: प्लेइंग-11 में 1-2 बड़े बदलाव के संकेत, अभिषेक शर्मा की जगह पर सस्पेंस
  7. Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna ने जीती ट्रॉफी, फिनाले में मची धूम
  8. GWALIOR BULLETIN⏩पुलिस ने 29 पेटी अवैध शराब और फर्जी सीबीआई अधिकारी को पकड़ा, जबकि सीएम यादव और सिंधिया 281.71 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
  9. GWALIOR BULLETIN⏩ झुमका लुटेरों की गिरफ्तारी, पेड़ गिरने से मौत, तहसीलदार का सरेंडर, और फायरिंग का आरोपी पकड़ा गया
  10. GWALIOR BULLETIN⏩ ग्वालियर में एक वायरल रील ने लापता बेटे को परिजनों से मिलाया, 20 करोड़ का अंबेडकर धाम निर्माणाधीन, और चाकू से हमला करने वाले को 5 साल की सजा।
news-details

बरैठा टोल प्लाजा पर बवाल: टोल देने से बचने के लिए रॉन्ग साइड निकले, कर्मचारियों से मारपीट

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर एक बार फिर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचा दिया। भिंड की ओर से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो कार के सवार बिना टोल दिए निकलने के लिए रॉन्ग साइड से टोल पार करने की कोशिश करने लगे

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर एक बार फिर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचा दिया। भिंड की ओर से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो कार के सवार बिना टोल दिए निकलने के लिए रॉन्ग साइड से टोल पार करने की कोशिश करने लगे। टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी ने उन्हें रोकते हुए सही लेन में आने और टोल शुल्क जमा करने के लिए कहा, लेकिन इस बात पर कार सवार युवक भड़क गए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवक गाड़ी से नीचे उतर आए और टोल कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारी ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसका कॉलर पकड़कर उसे बूथ से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी ने किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावर युवक मारपीट करने के बाद अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

यह पूरी घटना रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे की बताई जा रही है। टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में मारपीट और हंगामे की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। हालांकि घटना के फुटेज सोमवार रात सामने आए, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

सूचना मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस की टीम बरैठा टोल प्लाजा पहुंची और वहां मौजूद कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जब मारपीट का शिकार हुए कर्मचारी से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। कर्मचारी का कहना था कि अगर वह शिकायत करेगा तो बदमाश दोबारा आकर उस पर हमला कर सकते हैं, इसलिए वह किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराना चाहता।

पुलिस ने जब टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की जांच की तो पूरी घटना कैमरे में कैद मिली। इसके आधार पर पुलिस ने कार का नंबर भी ट्रेस कर लिया है। यशवंत गोयल, थाना प्रभारी महाराजपुरा थाना पुलिस ने बताया कि भले ही कर्मचारी ने शिकायत नहीं की हो, लेकिन पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार सवार युवकों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

गौरतलब है कि बरैठा टोल प्लाजा पर इससे पहले भी आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही बाइक सवार दो बदमाशों ने यहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। फायरिंग के बाद बदमाश एक चिट्ठी भी टोल बूथ पर फेंककर फरार हो गए थे, जिसमें ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग लिखी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है।