1. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
  2. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
  3. ग्वालियर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य 175 करोड़ रुपये तय किया है। निगम पर 570 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि सरकारी विभागों पर भी करोड़ों रुपये लंबित हैं। वसूली तेज करने के लिए वार्ड स्तर पर सख्ती और साप्ताहिक समीक्षा शुरू की गई है।
  4. चड्डी-बनियान में ड्यूटी, वीडियो वायरल होते ही अधिकारी सस्पेंड
  5. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  6. ग्वालियर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एएसपी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध वसूली, धमकी और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।
  7. ग्वालियर कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप: पूर्व एएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती, 30 लाख की वसूली और सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के आरोप
  8. GRMC Degree Scam: गजराराजा मेडिकल कॉलेज और जीवाजी यूनिवर्सिटी में MBBS डिग्री घोटाले की पूरी खबर
  9. ग्वालियर में चेन स्नेचरों का आतंक, नवविवाहिता से सोने का हार झपटकर फरार हुए बदमाश
  10. किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ग्वालियर-आगरा हाईवे पर चक्का जाम की तैयारी
news-details

Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?

Digital Gwalior News Published, मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?

Gwalior News: मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली, क्या है पूरी साजिश ?

मुरैना के बदमाश को ग्वालियर में लगी गोली

ग्वालियर: सोमवार रात को ग्वालियर के फूलबाग प्रेस क्लब के पास एक संदिग्ध घटना घटी, जिसमें मुरैना जिले के एक हिस्ट्रीशीटर, 27 वर्षीय मोनू उर्फ जयभान सिंह रावत को जांघ में गोली लगी। घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बुलेट बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से एक बाइक सवार, विजय शाक्य, ने उसे गोली मारी। घायल को तत्काल उसके साथियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर इस मामले में कई सवाल उठे। सबसे पहले, किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी, जबकि पास ही मेला लगा हुआ था और संगीत की तेज आवाज चल रही थी। इसके अलावा, पुलिस ने घायल के बयान की सत्यता पर सवाल उठाया, क्योंकि घटना स्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, घायल मोनू रावत मुरैना जिले के सबलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या का मामला दर्ज है। मोनू ने जिस विजय शाक्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, वह हत्या के मामले में फरियादी है।

क्या है साजिश ?

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में इस घटना को संदिग्ध पाया है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली बेहद करीब से मारी गई है, जिससे घाव के आसपास ब्लैकनिंग (जले का निशान) दिखाई दे रहा है। यह दर्शाता है कि गोली खुद के द्वारा मारी गई हो सकती है।

ग्वालियर पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में ऐसे चार मामलों का खुलासा हो चुका है, जहां आरोपी ने खुद को गोली मारकर किसी निर्दोष को फंसाने की कोशिश की हो। इस मामले में भी ऐसा ही कुछ होने की आशंका है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

एसी ओर बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहेDigital Gwalior Newsके साथ।

For More News Follow:


Facebook Page-Click here

Instagram Page-Click here

YouTube Page-Click here

Twitter Page-Click here

Whatsapp-Click here

Telegram-Click here