1. ग्वालियर समाचार हिंदी में | खबर दिन भर की जो बनी हेडलाइन
  2. ग्वालियर समाचार आज की दिन भर 16 october की खबर
  3. "दिवाली 2024: दूर कीजिए कन्फ्यूजन जानिए किस दिन मनाई जाएगी दिवाली | समृद्धि पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय"
  4. ग्वालियर की टॉप न्यूज़ हिंदी में | 15 अक्टूबर की ताजा खबर
  5. Gwalior breaking news:aaj ki taaza khabar hindi me 12 october
  6. Crime story 3: शेयर बाजार के नायक से खलनायक तक: हर्षद मेहता बने शेयर मार्किट सबसे बड़े घोटालेबाज़
  7. ग्वालियर की मुख्य खबर हिंदी में | पढ़ें 11 अक्टूबर खबरे हिंदी में
  8. हार्दिक पांड्या के 31वें जन्मदिन की शुभकामनाएं: जाने उनके खाने से लेकर लक्ज़री शौक
  9. धनतेरस 2024: जानें सही मुहूर्त और पूजा का विधान जिसे आप पर होगी पैसे की बारिश और लक्ष्मी माता की कृपा
  10. ग्वालियर में मनाया जाएगा तानसेन शताब्दी महोत्सव 2024: संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर
news-details

Gwalior News in Hindi: ग्वालियर-चंबल संभाग के किसान खाद की कमी से परेशान | खाद को लेकर हो रही मारामारी

Digital Gwalior News is Published ग्वालियर-चंबल संभाग के किसान खाद की कमी से परेशान | घंटो तक कतार मे लगने के बावजूद नही मिला पूरा खाद | जिला प्रशासन कर रहा भरपूर खाद का दावा |

Gwalior News in Hindi: ग्वालियर-चंबल संभाग के किसान खाद की कमी से परेशान | खाद को लेकर हो रही मारामारी

मध्य प्रदेश जिले में खाद का संकट एक बार फिर से मँडराता नज़र आ रहा है।

ग्वालियर-चंबल संभाग के किसान खाद की कमी से परेशान -

इन दिनों खाद की कमी से ग्वालियर-चंबल संभाग के किसान परेशान हैं। क्योकि जिस किसान को 20 बोरे यूरिया की जरूरत है, उसे घंटो लाइन में लगने के बाद भी पांच बोरे यूरिया मिल ही पा रहा है। जिला प्रशासन का दावा, खाद भरपूर मात्रा में है। खाद की कमी से परेशान किसान, खाद लेने की कोशिश मे वितरण केंद्रों मे मारामारी करते नज़र आए। इसी के चलते पुलिस सुरक्षा में खाद बंटवाया जा रहा है

घंटो तक कतार मे लगने के बावजूद नही मिला पूरा खाद-

अभी जिला मुख्यालय पर खाद का वितरण एमपी एग्रो के गोदाम और विपणन संघ के गोदाम से किया जा रहा है। इन दोनों जगहों पर हालत कुछ इस प्रकार है कि सुबह के पांच बजे से किसानो का लाइन मे लगना शुरू हो जाता है। सुबह 10 बजे गोदाम खुलते हैं। पहले किसानों को टोकन के लिए दो से तीन घंटे लाइन में लगना पड़ता है, फिर खाद लेने के लिए चार से पांच घंटो तक कतार मे जूझना पड़ता है। एक किसान को आधार कार्ड दिखाने पर पांच बोरे यूरिया मिल रहा है। इसी के चलते किसान अपनी घर की महिला, बुजुर्गों को भी लाइन में खड़ा कर रहे हैं, जिससे खेती के लिए भरपूर खाद मिल सके।

वहीं मुरैना जिला मुख्यालय जेसे हालत जौरा और कैलारस में भी बन रहे है।
जौरा व कैलारस में भी खाद के लिए घंटो तक किशान जूझते नज़र आ रहे हैं। रवी हो या खरीफ का सीजन हर सीजन में खाद के लिए किसान इसी तरह परेशान होता है। यह देखकर कालाबाजारी भी सक्रिय हो उठते हैं।

For More News Follow:


Facebook Page-Click here

Instagram Page-Click here

YouTube Page-Click here

Twitter Page-Click here

Whatsapp-Click here

Telegram-Click here