1. ग्वालियर में सिर पर गंदे पानी की कैन रखकर जनसुनवाई पहुंचे पूर्व पार्षद, बोले– यह कैसी स्वच्छ सिटी नंबर वन?
  2. ग्वालियर में टेंपो की मोटर में फंसा शॉल, गला कसने से बुजुर्ग की मौत: रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पहले हादसा, आजमगढ़ जाने निकले थे
  3. ग्वालियर में युवक की मौत के 3 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं: पत्नी और मायके पक्ष में विवाद, पोस्टमार्टम हाउस में रखा शव
  4. ग्वालियर में बिना डर्मेटोलॉजी डिग्री के 7 साल तक बच्चे का इलाज करने का मामला: बाल झड़े, आंखों में भेंगापन आने का आरोप; डॉक्टर पर ₹2.22 लाख का हर्जाना
  5. दतिया में पीतांबरा कॉरिडोर की मजबूती पर उठे सवाल: पुरानी नींव पर हो रहा नया निर्माण, हाईकोर्ट ने कलेक्टर को दिए 15 दिन में निर्णय लेने के निर्देश
  6. सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय को पहली बार मिला 'A' ग्रेड, राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड ने दिए 3.196 अंक
  7. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें निपटाने का अजीब खेल: अवैध कॉलोनी छोड़ वैध प्लॉट पर चला बुलडोजर, पटवारी ने मानी गलती
  8. ग्वालियर में CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, ASP की गाड़ी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, काफिले को ओवरटेक करने की कोशिश
  9. जैविक हमलों से मुकाबले में देश की ताकत बनेगा ग्वालियर, डीआरडीई परिसर में तैयार हो रही देश की पहली बीएसएल-4 लैब
  10. जीवाजी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बांटी 384 डिग्रियां और 57 गोल्ड मेडल, बोले- विकसित भारत के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी
news-details

बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी |

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार सुबह बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिटायर फौजी ने की बिजली विवाद के चलते फायरिंग

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार सुबह बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके पर पिस्टल के राउंड के खोके बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आदित्यपुरम में रहने वाले राजवीर जाटव, धर्मवीर जाटव व मीना जाटव का विवाद वहीं रहने वाले रिटायर फौजी यशवीर सिंह भदौरिया से हो गया। विवाद बिजली को लेकर हुआ था। गुस्से में यशवीर भदौरिया घर से पिस्टल निकाल लाया और राजवीर जाटव सहित अन्य पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में राजीवर जाटव, धर्मवीर जाटव को दो दो गोलियां लगी है। साथ ही धर्मवीर जाटव की पत्नी मीना जाटव को हाथ पर एक गोली लगी है। फायरिंग की घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके पर पिस्टल के रांउड के खाली खोके भी बरामद किए हैं। पुलिस ने खोके बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पार्टी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया और कुछ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को इनके दो सहयोगियों की अभी तलाश है।