1. जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच हाथापाई, प्रशासन ने रोकी प्रवेश प्रक्रिया
  2. ग्वालियर में ऑनलाइन कमाई का झांसा: मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, टास्क के नाम पर बनाया शिकार
  3. ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल
  4. ग्वालियर: देर रात चोरी-छिपे शराब बेच रही दुकान पर पुलिस का धावा; डंडे बरसाकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो वायरल
  5. डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर दे रहा था 'चाचा', फोटो मिसमैच से हुआ खुलासा, केस दर्ज
  6. ग्वालियर में मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था फेल, नालों की गंदगी और अतिक्रमण ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें
  7. ग्वालियर में क्रिकेट की गेंद खेत में जाने पर फोड़ा सिर, लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बाप-बेटे गिरफ्तार
  8. Top 5 Digital Marketing Agency in Gwalior in 2026 | Reviews, Services & Clients
  9. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
  10. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
news-details

डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर दे रहा था 'चाचा', फोटो मिसमैच से हुआ खुलासा, केस दर्ज

ग्वालियर में डी.एल.एड परीक्षा के दौरान सॉल्वर का अनोखा मामला। अंग्रेजी में कमजोर भतीजे की जगह परीक्षा देने पहुंचे चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आधार कार्ड और फोटो से हुआ खुलासा।

यह मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहाँ 22 जून को डीएलएड प्रथम वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान रोल नंबर 36141704 पर परीक्षार्थी मोनू धाकड़ को सम्मिलित होना था।

कक्ष क्रमांक-1 में तैनात वीक्षक मीना धाकड़ ने जब छात्रों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्रों (आधार कार्ड) का मिलान किया, तो उन्हें फोटो और दस्तावेजों में विसंगति दिखाई दी। सख्ती से पूछताछ और जांच करने पर पता चला कि परीक्षा हॉल में बैठा युवक असली परीक्षार्थी मोनू धाकड़ नहीं, बल्कि उसका रिश्ते का चाचा संतोष धाकड़ है।

पकड़े जाने के बाद आरोपी संतोष धाकड़ ने स्वीकार किया कि वह कैलारस के ग्राम चौकी का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके भतीजे की अंग्रेजी विषय में पकड़ कमजोर थी, इसलिए वह उसकी जगह परीक्षा देने पहुँचा था। आरोपी का कहना था कि उसे इस कृत्य की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने पुष्टि की कि आरोपी ने असली परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का उपयोग करके परीक्षा केंद्र में घुसपैठ की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों (चाचा और भतीजा) के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई आर्थिक लेनदेन हुआ था या नहीं।