ताजा खबर
  1. Gwalior News: स्कूल में न पानी है न शौचालय की व्यवस्था | टीचरो की लापरवाही बच्चो का भविष्य लगाया दाओं पर जाने
  2. Gwalior News: बिजली विभाग के सुरक्षा गार्ड के साथ की ओरतों ने मारपीट।
  3. ग्वालियर: बिजली विभाग के JE को मारा थप्पड़ हुई FIR, जाने क्या है पूरा मामला | Digital Gwalior News
  4. Gwalior News in Hindi: ग्वालियर-चंबल संभाग के किसान खाद की कमी से परेशान | खाद को लेकर हो रही मारामारी
  5. ग्वालियर के सिद्धपुरा गांव के लोग बिजली के लिए परेशान, गांव में बिजली नहीं बिल आता है
  6. Muharram 2024: क्यो मुहर्रम को हजरत इमाम हुसैन के शहादत का महिना माना जाता है | क्या है कर्बला का वकीय
  7. 8 साल पुरानी बिल्डिंग का पिलर टूटा | 27 परिवारों हुये बेघर | 35 लाख मे खरीदे थे फ्लैट | Digital Gwalior News
  8. Gwalior News: क्राइम पुलिस की बड़ी कारवाही अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा
  9. कल्याण मल्टी स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल का मामला सामने आया ! मरीज़ की गई जान !
  10. ग्वालियर शहर: ईदगाहों पर नमाजी और रोजेदार नमाज अदा कर गले मिले और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी
news-details

जाने लू लगने पर क्या क्या हो सकते है परिणाम DIGITAL GWALIOR NEWS KE SATH

जाने लू लगने पर क्या क्या हो सकते है परिणाम

नाड़ी या सांस की गति तेज हो जाती है।
त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं
बार बार पेशाब आना
शरीर में जकड़न होना
बुखार,
त्वचा का रूखा होना, गर्म होना, नम होना,
चक्कर आना,
जी-मिचलाना,
घबराहट होना,
अधिक पसीना आना
और बेहोश होना आदि।
बचाव के उपाय
जब भी आप घर से बाहर जाएं खुद को हाइड्रेटेड रखें। अपने साथ पानी का बोतल और छाता जरूर लेकर चलें। बहुत देर तक बाहर धूप और गर्म हवा में घूमने से बचें। जितनी देर आप गर्म हवा में खुद को एक्सपोज रखेंगे, लू लगने की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। शरीर के संपर्क में गर्म हवा जितनी अधिक आएगी, उतनी ही जल्दी आप लू के शिकार होंगे।

कार में जो लोग बाहर जाते हैं, उन्हें लू जल्दी नहीं लगती है। बाइक, साइकिल पर चलने वाले, ठेले पर सामान बेचने वाले, मजदूरी करने वालों को लू सबसे अधिक लगती है। ऐसे में संभव हो तो इन्हें सुबह के समय अपना काम करना चाहिए। 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच धूप में ज्यादा देर ना रहें। मजबूरी है रहना, तो सावधानी और सुरक्षा के इंतजाम जरूर करें।

खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडी शिकंजी, ओआरएस, पानी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन जरूर करें। ताजे फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, पपीता, संतरा, नारियल पानी का सेवन करें। दोपहर के समय धूप और गर्म हवा तेज होती है, फिजूल घर से बाहर जाने से बचें। जो लोग कार से चलते हैं, वो पार्क की गई गाड़ी का शीशा थोड़ा सा खोलकर रखें। प्रॉपर वेंटिलेशन होने के बाद ही कार में ऐसी ऑन करें, क्योंकि बंद कार में गर्मी, तपिश बहुत होती है। अचानक कार में बैठते ही ऐसी ऑन करने से भी हीट स्ट्रोक, लू लग सकती है।

सामान्य तौर पर लू लगने पर शरीर में गर्माहट, सिरदर्द, कमजोरी, शरीर टूटना, बार-बार मुंह सूखना, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, दस्त और कई बार निढाल या बेहोशी जैसे लक्षण नजर आते हैं। लू लगने पर पसीना नहीं आता है। लू लगने पर आंखों में जलन होती है।

लू लगने के कारण अचानक बेहोशी व अंततः रोगी की मौत तक हो सकती है। रक्तचाप और लिवर-किडनी में सोडियम पोटैशियम का संतुलन बिगड़ जाता है, इसलिए बेहोशी भी आ सकती है। इसके अलावा ब्रेन या हार्ट स्ट्रोक की स्थिति भी बन सकती है। इस दौरान शरीर का तापमान एकदम से बढ़ जाता है। अक्सर बुखार बहुत ज्यादा 105 से 106 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है। हाथ और पैरों के तलुओं में जलन होती रहती है।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले
लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAMhttps://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBEhttps://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOKhttps://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL