1. ग्वालियर में 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का विवाद, 40 मकानों पर बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन, महिलाओं ने किया विरोध
  2. Gwalior Airport News: ग्वालियर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवाओं का नया शेड्यूल, 25 अक्टूबर से होगा लागू
  3. दिवाली पर देर रात तक खुलेंगे ग्वालियर के कचरा ट्रांसफर स्टेशन, 29 नए वाहन जुड़ेंगे; नगर निगम ने शुरू की विशेष तैयारी
  4. Gwalior Cyber Fraud: तंजानिया की 22 वर्षीय छात्रा से ₹50 हजार की ऑनलाइन ठगी, वर्क फ्रॉम होम नौकरी के नाम पर बनाया शिकार
  5. ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: पुलिस ने 4 दिन बाद भी नहीं दिया ब्यौरा
  6. सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर जाति से जुड़ा विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई 30 नवंबर तक टली, सीलबंद लिफाफे में पेश हुई समिति की रिपोर्ट
  7. मध्य प्रदेश में ग्वालियर हादसे पर सियासत गर्म, जीतू पटवारी बोले- सरकार सामूहिक हत्याकांड की महारथी, एसपी-कलेक्टर पद पर घेरेंगे?
  8. ग्वालियर में ट्रेनों की लेटलतीफी से स्टेशन पर बेहाल हुए यात्री, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस भी 8 घंटे तक लेट
  9. ग्वालियर में मूर्ति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, तिघरा बांध के प्रतिबंधित घाट पर डूबने से 2 युवकों की मौत
  10. ग्वालियर स्मार्ट सिटी के दो बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, शहर में खुलेंगे 10 'निर्भया कैफे', कमांड सेंटर पर लगेगा सोलर प्लांट
news-details

जोमैटो का नया नाम 'इटरनल', कंपनी बोर्ड ने दी मंजूरी

जोमैटो ने अपना नाम बदलकर 'इटरनल' करने का फैसला किया है, हालांकि फूड डिलीवरी बिजनेस और ऐप का नाम जोमैटो ही रहेगा। यह बदलाव शेयरधारकों और अन्य प्राधिकरणों की मंजूरी के बाद लागू होगा।

जोमैटो का नया नाम 'इटरनल', कंपनी बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो अब नए नाम से जाना जाएगा। कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने जोमैटो का नाम बदलकर ‘इटरनल’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस का ब्रांड नाम और ऐप का नाम जोमैटो ही बना रहेगा।

कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को लागू करने के लिए अभी शेयरधारकों, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और अन्य वैधानिक प्राधिकरणों की मंजूरी ली जानी है।

चार प्रमुख ब्रांड होंगे ‘इटरनल’ के तहत

नाम परिवर्तन के बाद इटरनल के अंतर्गत चार प्रमुख व्यवसाय शामिल होंगे:

  1. जोमैटो (फूड डिलीवरी)
  2. ब्लिंकिट (किराना और अन्य आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी)
  3. डिस्ट्रिक्ट (नया स्टार्टअप वेंचर)
  4. हाइपरप्योर (रेस्तरां आपूर्ति व्यवसाय)

बाजार में जोमैटो के शेयर में तेजी

नाम परिवर्तन की खबर के बाद जोमैटो के शेयरों में 20% की उछाल देखी गई। निवेशकों ने इस फैसले को सकारात्मक संकेत के रूप में लिया है, जिससे कंपनी के बाजार मूल्य में इजाफा हुआ है।

सीईओ पद की नई व्यवस्था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटरनल ब्रांड के तहत चार अलग-अलग सीईओ की नियुक्ति की जाएगी, जो इसके अलग-अलग व्यवसायों का नेतृत्व करेंगे।

जोमैटो क्यों बदल रहा है नाम?

जोमैटो ने अपने कॉर्पोरेट नाम को ‘इटरनल’ में बदलने का फैसला इसलिए लिया है ताकि कंपनी का विस्तार केवल फूड डिलीवरी तक सीमित न रहे। यह ब्रांड अब अलग-अलग व्यवसायों में अपनी पहचान मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

हालांकि, ग्राहकों के लिए कोई बदलाव नहीं होगा और वे पहले की तरह जोमैटो ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे।