1. Google Business Profile Optimization Guide: 10 Proven Ways to Rank Higher on Google Maps in 2026
  2. जीवाजी विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच हाथापाई, प्रशासन ने रोकी प्रवेश प्रक्रिया
  3. ग्वालियर में ऑनलाइन कमाई का झांसा: मां-बेटी से 1.27 लाख की ठगी, टास्क के नाम पर बनाया शिकार
  4. ग्वालियर में भीषण गर्मी का कहर: 41 डिग्री तक पहुँचा तापमान, मानसून की बेरुखी से लोग बेहाल
  5. ग्वालियर: देर रात चोरी-छिपे शराब बेच रही दुकान पर पुलिस का धावा; डंडे बरसाकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो वायरल
  6. डीएलएड परीक्षा में भतीजे की जगह पेपर दे रहा था 'चाचा', फोटो मिसमैच से हुआ खुलासा, केस दर्ज
  7. ग्वालियर में मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था फेल, नालों की गंदगी और अतिक्रमण ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें
  8. ग्वालियर में क्रिकेट की गेंद खेत में जाने पर फोड़ा सिर, लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बाप-बेटे गिरफ्तार
  9. Top 5 Digital Marketing Agency in Gwalior in 2026 | Reviews, Services & Clients
  10. ग्वालियर में पानी संकट पर नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षदों ने किया धरना और मटके फोड़े
news-details

प्रधानमंत्री जनमन योजना का पहला लाभ, भागचंद को आवास के साथ गणतंत्र दिवस परेड पर सम्मान

शिवपुरी जिले के कालोथरा गांव के आदिवासी निवासी भागचंद को दोहरी खुशी मिली है। उन्हें न केवल प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना) के तहत देश का पहला आवास मिला, बल्कि अब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड देखने का भी अवसर मिल चूका है । इसके अलावा, उन्हें उसी शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शामिल होने का सम्मान भी मिला है ।

प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत शिवपुरी जिले के कालोथरा गांव में बना यह मकान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सुंदरता और आकर्षक बनावट को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। यह देश का पहला मकान है, जो इस योजना के तहत बनाया गया है। मकान के मालिक भागचंद, जो आदिवासी समुदाय से हैं, अपनी खुशियों को व्यक्त करते हुए कहते हैं कि उनके भाग्य खुल गए हैं। यह मकान महज एक महीने से भी कम समय में तैयार कर दिया गया, जिससे वे और भी अधिक प्रसन्न हैं