1. Sunshine Skills Summer Camp 2026 Gwalior
  2. पति के सामने प्रेमी का हाथ थामा, हाईकोर्ट में टूटा रिश्ता – 17 महीने की शादी खत्म होने की कगार पर
  3. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  4. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  5. प्लॉट धोखाधड़ीः तीन जालसाजों को 7-7 साल की जेल, ‘चार चतुर एसोसिएट’ के निदेशकों पर जुर्माना
  6. ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: 38.2°C की गर्मी के बाद आज आंधी-बारिश के आसार
  7. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  8. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  9. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  10. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
news-details

Gwalior कि Cyber Cell ने 60 लाख 25 हज़ार के मोबाइल किये बरामद!

ग्वालियर पुलिस की तरफ से आमजन को होली के पावन पर्व पर शानदार उपहार सायबर सेल ने विगत दो माह में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 252 मोबाइल खोजे ।

ग्वालियर पुलिस की तरफ से आमजन को होली के पावन पर्व पर शानदार उपहार सायबर सेल ने विगत दो माह में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 252 मोबाइल खोजे । ग्वालियर-12.03.2025। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/ अपराध / यातायात) श्री कृष्ण लालचंदानी (भापुसे) को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल उनि० रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विगत दो माह में लगभग 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 252 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद किये गये मोबाइल एप्पल, सेमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, इनपिनक्स, लावा, नथिंग आदि कंपनियों के है। उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, करैरा, शिवपुरी, दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर, उ.प्र., मुरैना, गुना, भिण्ड, दतिया, झॉसी, गुजरात, आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सैल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलों में से एक आवेदक संतोष जाटव का मोबाईल फायनेंस कराने के तुरंत बाद गुम हो गया था तथा दूसरे आनंद राव जिनको अपनी शादी में उपहार स्वरूप सास के द्वारा मोबाईल दिया गया था। होली के पावन अवसर पर आवेदकों को मोबाइल वापिस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई, सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।