1. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  2. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  3. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  4. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  5. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  6. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  7. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  8. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  9. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
  10. बरैठा टोल प्लाजा पर बवाल: टोल देने से बचने के लिए रॉन्ग साइड निकले, कर्मचारियों से मारपीट
news-details

गुना में अभ्युदय जैन हत्याकांड: पिता ने कहा – पत्नी निर्दोष, पुलिस ने फंसाया; केस बंद करने की साजिश का आरोप

गुना में 15 साल के अभ्युदय जैन की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि उनकी पत्नी निर्दोष है और उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है।

पुलिस का कहना है कि अभ्युदय अपनी मां को बिंदी और कपड़ों को लेकर टोकता था, जिससे नाराज होकर मां ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। जांच और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने यह निष्कर्ष निकाला और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हालांकि, अब मृतक के पिता ने पुलिस पर केस को जल्दबाजी में बंद करने और सच्चाई को छिपाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।