ताजा खबर
  1. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस के बिबादित बयान पर दिया करारा जवाब
  2. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर विवादित बयान दे डाला है।
  3. ग्वालियर न्यूज- पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी लोग तोड़ रहे है नियम।
  4. ग्वालियर न्यूज- कांग्रेस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान |
  5. समन नजरअंदाज क्यों किए, जमानत के लिए आवेदन क्यों SC ने केजरीवाल के वकील से किये तीखे सवाल
  6. ग्वालियर न्यूज- ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती प्यार फिर मुलाकात और दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
  7. ग्वालियर न्यूज- हनीट्रैप में फंसाकर रुपये लूटने वाली गैंग का हुआ पर्दाफाश |
  8. ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को छत से धक्का देकर मौत के घाट उतारा |
  9. शुक्रवार को हुए हादसे में श्रवण कुमार की मौत के बाद, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण विश्वविद्यालय के सामने किया चक्काजाम
  10. लव जिहाद का मामला आया सामने युवती का कहना है शारीरिक शोषण के साथ गौ मास खिलाता था युवती को
news-details
Business

फोटो खिंचाने के विवाद में बारातियों ने दुल्हन के जीजा को पीट- पीटकर मार डाला, इलाके में मचा कोहराम

शाहजहांपुर में शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में एक युवक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के विवाद पर शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक दुल्हन का चचेरा बहनोई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या की वारदात से इलाके में कोहराम मच गया है।

घटना शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी कमलेश आर्य की पुत्री लक्ष्मी की बारात आई थी। उसका रिश्ता फर्रुखाबाद जिला के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव रमपुरा नवादा निवासी अंकित पुत्र दिनेश से हुआ था। तय तारीख पर बारात दुल्हन के घर पहुंची। बारात की खूब आवभगत की गई। बारात के स्वागत सत्कार के बाद द्वारचार का कार्यक्रम शुरू किया गया। आरोप है कि बारात में लडकियां भी आई थीं। घराती पक्ष की ओर से किसी ने उनका वीडियो बना दिया। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

इस विवाद में दुल्हन का चचेरे बहनोई राजेश की मौत हो गई। वहीं, अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी समारोह में जीजा की हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक राजेश के पांच बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा मात्र 12 वर्ष का है। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल अनूप को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।