1. मध्य प्रदेश में 29 से बढ़कर 44 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, विधानसभा में 345 विधायक होने की संभावना; महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
  2. ग्वालियर में विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर उठाए सवाल
  3. ग्वालियर में फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो किया एडिट, पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते दिखाया; युवक ने थाने पहुंचकर मांगी माफी
  4. मध्य प्रदेश में 2 लाख वाहन मालिकों को राहत, स्पीड गवर्नर पर अस्थायी छूट; फिटनेस प्रक्रिया फिर शुरू
  5. कश्मीर के व्यापारी से 12 लाख के सेब हड़पने की साजिश नाकाम, मुरैना से 800 पेटियां बरामद
  6. ग्वालियर में बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पहुंचा; आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है ठंड
  7. IPL 2027: रोहित शर्मा 3 साल बाद फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान
  8. भिंड में शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत: हाईवे पर मिला 20 वर्षीय रीना का शव, आखिरी कॉल और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
  9. ग्वालियर में डेंगू-मलेरिया का खतरा: 11 महीने में सामने आए 390 मामले, बच्चों से बुजुर्गों तक संक्रमण की चपेट में
  10. ग्वालियर में शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध, फिर मुकरा: रेलवे कर्मचारी पर आरोप, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
news-details

मध्य प्रदेश में 2 लाख वाहन मालिकों को राहत, स्पीड गवर्नर पर अस्थायी छूट; फिटनेस प्रक्रिया फिर शुरू

मध्य प्रदेश में करीब दो लाख बसों और ट्रकों की फिटनेस प्रक्रिया फिर शुरू। स्पीड गवर्नर की जांच के बाद जारी होंगे फिटनेस प्रमाणपत्र।

मध्य प्रदेश में करीब दो लाख बसों और ट्रकों की फिटनेस का रास्ता साफ हो गया है। वाहन पोर्टल पर स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (SLD) यानी स्पीड गवर्नर की जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण इन वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब परिवहन विभाग को अस्थायी छूट मिलने के बाद शनिवार से फिटनेस प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है।

फिटनेस नहीं होने से अटके थे वाहनों के परमिट

वाहन पोर्टल पर स्पीड गवर्नर की जानकारी दर्ज नहीं होने के कारण हजारों वाहनों के परमिट भी जारी नहीं हो पा रहे थे। इससे ट्रांसपोर्टरों और बस ऑपरेटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ट्रांसपोर्टरों की मांग पर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा कर अस्थायी छूट दिलाई है।

डिवाइस की जांच के बाद जारी होगा फिटनेस प्रमाणपत्र

नई व्यवस्था के तहत जिन वाहनों में कंपनी की ओर से स्पीड लिमिटिंग डिवाइस लगाई गई है, लेकिन उसकी जानकारी वाहन पोर्टल पर दर्ज नहीं है, उनकी फिटनेस सेंटर पर उपकरण की जांच की जाएगी। अन्य निर्धारित मानक पूरे होने पर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

वाहन मालिकों को अब क्या करना होगा?

  • SLD लगे वाहन को फिटनेस सेंटर ले जाना होगा।

  • फिटनेस सेंटर पर स्पीड लिमिटिंग डिवाइस का भौतिक सत्यापन होगा।

  • अन्य निर्धारित फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा।

  • जांच पूरी होने के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

2015 से कंपनियां लगा रही हैं SLD

मध्य प्रदेश रोडवेज बस एसोसिएशन के महामंत्री पदम गुप्ता के अनुसार, वर्ष 2015 के बाद से वाहन निर्माता कंपनियां वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस लगाकर दे रही हैं। इसके बावजूद कई वाहनों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं है।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मांग है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन के समय ही कंपनियों को SLD की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी न आए।

ट्रांसपोर्टरों और बस ऑपरेटरों को मिलेगी राहत

फिटनेस सेंटरों को वाहनों में लगी स्पीड लिमिटिंग डिवाइस के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था से पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं होने के कारण परेशान वाहन मालिकों को राहत मिलेगी।

हालांकि, यह छूट अस्थायी है। स्पीड गवर्नर की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई है।