1. ग्वालियर में फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो किया एडिट, पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते दिखाया; युवक ने थाने पहुंचकर मांगी माफी
  2. मध्य प्रदेश में 2 लाख वाहन मालिकों को राहत, स्पीड गवर्नर पर अस्थायी छूट; फिटनेस प्रक्रिया फिर शुरू
  3. कश्मीर के व्यापारी से 12 लाख के सेब हड़पने की साजिश नाकाम, मुरैना से 800 पेटियां बरामद
  4. ग्वालियर में बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पहुंचा; आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है ठंड
  5. IPL 2027: रोहित शर्मा 3 साल बाद फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान
  6. भिंड में शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत: हाईवे पर मिला 20 वर्षीय रीना का शव, आखिरी कॉल और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
  7. ग्वालियर में डेंगू-मलेरिया का खतरा: 11 महीने में सामने आए 390 मामले, बच्चों से बुजुर्गों तक संक्रमण की चपेट में
  8. ग्वालियर में शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध, फिर मुकरा: रेलवे कर्मचारी पर आरोप, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
  9. ग्वालियर में 10.2 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा: नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, दिसंबर की शुरुआत में और गिरेगा तापमान
  10. ग्वालियर में कैंसर पीड़ित बंदी के इलाज में लापरवाही: आरआई समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित, हाईकोर्ट में 30 नवंबर को अगली सुनवाई
news-details

कश्मीर के व्यापारी से 12 लाख के सेब हड़पने की साजिश नाकाम, मुरैना से 800 पेटियां बरामद

ग्वालियर पुलिस ने कश्मीर के व्यापारी से सेब हड़पने की कथित साजिश का खुलासा किया। मुरैना से 12 लाख रुपये की 800 पेटियां बरामद, दो आरोपी हिरासत में।

जम्मू-कश्मीर के एक सेब कारोबारी से करीब 12 लाख रुपये के सेब हड़पने की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि ट्रक मालिक और चालक ने सड़क हादसे और सेब लूटने की झूठी कहानी बनाकर माल हड़पने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मुरैना के सरायछौला क्षेत्र से सेब की 800 पेटियां बरामद कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बेंगलुरु भेजी गई थीं सेब की 1,000 पेटियां

थाना प्रभारी यशवंत गोयल के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कारोबारी शाहिद अली ने करीब 1,000 पेटी सेब ट्रक में लोड कर बेंगलुरु भेजे थे। ट्रक दिनेश गुर्जर चला रहा था। पुलिस के अनुसार रास्ते में ट्रक मालिक सूरज गुर्जर और चालक ने मिलकर सेब हड़पने की साजिश रची।

हादसे और लूट की बनाई झूठी कहानी

बुधवार रात ट्रक मालिक और चालक ने कारोबारी को फोन कर सड़क हादसे और सेब लूटे जाने की सूचना दी। कारोबारी को दोनों की बातों पर संदेह हुआ, जिसके बाद वह बिना जानकारी दिए 26 नवंबर को ग्वालियर पहुंचा।

कारोबारी ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र की बरेठा चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और दोनों की कहानी पर संदेह जताया।

पुलिस की पूछताछ में खुली साजिश

शुरुआत में चालक हादसे और सेब लूटे जाने की कहानी दोहराता रहा। हालांकि, पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि न तो ट्रक का एक्सीडेंट हुआ था और न ही सेब लूटे गए थे।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक मालिक को भी हिरासत में ले लिया।

मुरैना के मकान में छिपाकर रखी थीं 800 पेटियां

ट्रक मालिक और चालक की निशानदेही पर पुलिस मुरैना के सरायछौला क्षेत्र पहुंची। यहां एक नवनिर्मित मकान के गोदाम में छिपाकर रखी गई सेब की 800 पेटियां बरामद की गईं।

बरामद सेब की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद माल कारोबारी को सुपुर्द कर दिया।