1. ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: 38.2°C की गर्मी के बाद आज आंधी-बारिश के आसार
  2. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  3. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  4. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  5. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  6. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  7. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
  8. मोबाइल विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या: बबूल की लकड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जंगल में मंदिर के पास छिपा आरोपी गिरफ्तार
  9. भिंड में सनसनीखेज खुलासा: मौसी के घर बुलाकर छोटे भाई ने दोस्त संग रची साजिश, रास्ते में गोली मारकर बड़े भाई की हत्या
  10. ग्वालियर में परचून की दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोर 1.10 लाख का सामान और नकदी लेकर फरार
news-details

ग्वालियर न्यूज- ग्वालियर के हजीरा थाना पुलिस ने ई रिक्शा चुराने वाले चोरो को धर दबोचा

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरो को धर दबोचा, दो ई रिक्शा, तीन बाइक तथा कई बैटरी की बरामद

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरो को धर दबोचा, दो ई रिक्शा, तीन बाइक तथा कई बैटरी की बरामद

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे हैं, जिनसे चोरी के दो ई रिक्शा, तीन बाइक तथा कई बैटरी बरामद की है। पकड़े गए चोरों में एक चोर शिवपुरी जिले का है पकड़े गए चोरों से अन्य वाहन बरामद हो सकते हैं।

हजीरा पुलिस को बीती रात गश्त के दौरान दो संदेही ई रिक्शा से आते दिखे और पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया तो संदेही ई रिक्शा छोड़कर भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि ई रिक्शा चोरी का है, इसके अलावा एक ई रिक्शा उन्होंने शिवपुरी भेज दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने ई रिक्शा निगरानी में लेकर थाने पहुंचाया पकड़े गए आरोपी सौरभ प्रजापति, आमिर खान लधेड़ी के रहने वाले हैं और उसका साथी राहुल उर्फ बाबू शिवपुरी का रहने वाला है। एक ई रिक्शा उन्होंने शिवपुरी भेजा है। इसका पता चलते ही एक पुलिस पार्टी शिवपुरी रवाना की गई है। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह साधारण चोर नहीं हैं, बल्कि शातिर चोर हैं और इन्होंने ई रिक्शा के साथ ही बाइकें चोरी की हैं। जब पुलिस चोरी की बाइक बरामद करने पहुंची तो पता चला कि दो बाइक तो इन्होंने काट दी हैं । जबकि एक सुरक्षित है। इसके बाद पता चला कि इन्होंने कई वाहनों से बैटरी भी चोरी की है और पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी की बैटरियां और एक ऑटो जब्त किया है। इस ऑटो से आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए जाते थे।पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है। इनसे चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।