1. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  2. CBI अफसर बनकर 2.52 करोड़ की ठगी: दिल्ली से 3 और आरोपी गिरफ्तार, 15 राज्यों के 300 खातों में घुमाया पैसा
  3. प्लॉट धोखाधड़ीः तीन जालसाजों को 7-7 साल की जेल, ‘चार चतुर एसोसिएट’ के निदेशकों पर जुर्माना
  4. ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: 38.2°C की गर्मी के बाद आज आंधी-बारिश के आसार
  5. आखिर सरकार हमसे 1 लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स लेती है? MP में महंगा और UP में सस्ता क्यों ?
  6. ग्वालियर में नाबालिग को फैक्ट्री में घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, प्लास्टिक चोरी के शक में कुर्सी से बांधकर की गई मारपीट
  7. धर्म और ज्योतिष की आड़ में काला खेल: महिलाओं को फंसाकर वीडियो से करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
  8. ट्रक-कार टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एयरबैग-सीट बेल्ट भी नहीं बचा सके जान
  9. "लापरवाही बनी मौत का कारण" "बिजली का खंभा गिरने से छात्रा की मौत"
  10. तीन शादियों का आरोप: पत्नी ने लगाई धोखाधड़ी की गुहार, पति ने दी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
news-details

डेंगू ने ग्वालियर में ढाया कहर | 692 मरीज डेंगू पॉजिटिव और 5 की मौत

ग्वालिर में डेंगू की रफ्तार अब जानलेवा होती जा रही है। हर दिन 40 से 50 मरीज डेंगू पॉजिटिव आ रहे हैं। पर इससे भी ज्यादा डराने वाली बात यह है कि शुक्रवार रात को डेंगू से लड़ रहे एक 11 वर्षीय बालक ने कमलाराजा (जेएएच) में दम तोड़ दिया। बीते सात दिनों में डेंगू से यह सीजन की चौथी मौत है।

ग्वालिर में डेंगू की रफ्तार अब जानलेवा होती जा रही है। हर दिन 40 से 50 मरीज डेंगू पॉजिटिव आ रहे हैं। पर इससे भी ज्यादा डराने वाली बात यह है कि शुक्रवार रात को डेंगू से लड़ रहे एक 11 वर्षीय बालक ने कमलाराजा (जेएएच) में दम तोड़ दिया। बीते सात दिनों में डेंगू से यह सीजन की चौथी मौत है।

डेंगू का बढ़ता ग्राफ देख अब ग्वालियर में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अब तक डेंगू से 692 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार हो रही मौत से शहर में हो रही फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई की पोल खुल गई है। 11 साल के बच्चे की मौत पर सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने कमलाराजा के पीडियाट्रिक विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

मुरार बारादरी चौराहा निवासी 11 वर्षीय आदित्य सिंह को तीन दिन पहले लैब से आई रिपोर्ट में डेंगू डिटेक्ट हुआ था। आदित्य छठी का छात्र था। डेंगू होने की पुष्टि के बाद उसे जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डेंगू से उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम होती जा रही थीं। शुक्रवार को आदित्य ने दम तोड़ दिया।

सात दिन में इन चार की मौत

- 21 सितंबर को हरिशंकरपुम निवासी 35 वर्षीय विवेक यादव की डेंगू से मौत हुई।

- 25 सितंबर को सिरोल निवासी 45 वर्षीय छत्रपाल सिंह सेंगर की डेंगू से मौत हुई।

* 26 सितंबर को गंगा मालनपुर निवासी 75 वर्षीय चतुर सिंह की डेंगू से मौत हुई ।

- 27 सितंबर को बारादरी मुरार निवासी 11 वर्षीय बालक आदित्य की डेंगू से मौत हुई।

शुक्रवार को मिले 57 डेंगू पॉजिटिव ग्वालियर में शुक्रवार (27 सितंबर) को 320 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 57 पॉजिटिव केस पाए गए। इस सीजन जनवरी से अभी तक कुल 9991 रोगियों की डेंगू जांच में कुल 692 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। यह आंकड़ा सरकारी अस्पताल का है। इसमें प्राइवेट हॉस्पिटल का डेटा जोड़ दिया जाए तो हालत और खराब हो सकते हैं। यही कारण है कि जिला

प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है

इसमें प्राइवेट हॉस्पिटल का डेटा जोड़ दिया जाए तो हालत और खराब हो सकते हैं। यही कारण है कि जिला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मो पर है।

419 घरों में नष्ट किए लार्वा

ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कुल 9346 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 419 घरों में डेंगू के लार्वा को नष्ट कराया गया। जनवरी से अभी तक कुल 434494 घरों का सर्वे किया गया जिनमें 14685 घरों में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया है।

हर दिन कराया जा रहा सर्वे

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया कार्यालय की टीम नियमित सर्वे कर डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जाकर सर्वे तथा दवा का छिड़काव कर रहे हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए समझाया भी जा रहा है। साथ ही बुखार के केसों की जांच कर रहे है। जनजागरूकता के लिए नगर निगम के वाहनों के माध्यम से माइकिंग द्वारा डेंगू से बचाव का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा: 320 सैंपल की जांच में 55 डेंगू मरीज मिले है।