1. ग्वालियर में महिला से ठगी, पता पूछने के बहाने उतरवाए गहने — पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद
  2. मुरैना में 'इंसानियत कंप्यूटर सेंटर'चलाने वाले शिक्षक का फर्जी पहचान और अश्लील वीडियो कांड, दिल्ली-नोएडा-Meerut कनेक्शन उजागर
  3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक रिश्तों में खटास – कूटनीतिक तनाव चरम पर
  4. ग्वालियर समेत एमपी में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल :आपदा प्रबंधन में बढ़ेगा जागरूकता -
  5. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने सिंदूर का लिया बदला – आतंकी ठिकानों पर भीषण प्रहार
  6. क्या होते हैं नागरिक सुरक्षा जिले, क्यों बजते हैं सायरन? जानिए सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल से जुड़े सभी सवालों के जवाब -
  7. MP 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: ग्वालियर की स्नेहा ने बायोलॉजी में हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक,फेल छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका -
  8. MP 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: मैहर की प्रियल द्विवेदी बनीं ओवरऑल टॉपर, जानिए पूरे रिजल्ट की पूरी जानकारी -
  9. KKR ने 1 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, रियान पराग की 95 रनों की पारी बेकार -
  10. NEET UG 2025 परीक्षा संपन्न 22 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
news-details

बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी |

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार सुबह बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिटायर फौजी ने की बिजली विवाद के चलते फायरिंग

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार सुबह बिजली को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर फौजी ने एक परिवार पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके पर पिस्टल के राउंड के खोके बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आदित्यपुरम में रहने वाले राजवीर जाटव, धर्मवीर जाटव व मीना जाटव का विवाद वहीं रहने वाले रिटायर फौजी यशवीर सिंह भदौरिया से हो गया। विवाद बिजली को लेकर हुआ था। गुस्से में यशवीर भदौरिया घर से पिस्टल निकाल लाया और राजवीर जाटव सहित अन्य पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में राजीवर जाटव, धर्मवीर जाटव को दो दो गोलियां लगी है। साथ ही धर्मवीर जाटव की पत्नी मीना जाटव को हाथ पर एक गोली लगी है। फायरिंग की घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके पर पिस्टल के रांउड के खाली खोके भी बरामद किए हैं। पुलिस ने खोके बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पार्टी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया और कुछ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को इनके दो सहयोगियों की अभी तलाश है।