- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Weather… 7 Degrees Above Last Year, Only Drizzle In Paris Month Will Not Provide Relief From Humidity.
ग्वालियर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बारिश नहीं होने से पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर में उमस ज्यादा बेचैन कर रही है। पिछले साल 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह पिछले साल की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अंचल में अभी केवल बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके चलते सितंबर के अंत तक उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
रविवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे थे। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री गिरावट के साथ 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़त के साथ 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 85 फीसदी रही। यह सामान्य से 15 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 71 फीसदी रही।
रविवार को बादल छाए पर बरसे नहीं।