Friday, December 8, 2023
Advertismentspot_img
HomeGwalior NewsPolice caught a bounty hunter | गर्लफ्रेंड के विवाद पर चलाई थी...

Police caught a bounty hunter | गर्लफ्रेंड के विवाद पर चलाई थी गोली, फरियादी की बहन घायल होने से बची थी

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फायरिंग करने वाला आरोपी, जिसे क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। - Dainik Bhaskar

फायरिंग करने वाला आरोपी, जिसे क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।

  • क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

ग्वालियर में कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड के विवाद में गोली चलाकर जान लेने का प्रयास करने वाले पांच हजार रुपए के इनामी परमिन्दर उर्फ टोनी उर्फ पपेन्द्र पुत्र गोपाल सिंह कंग (सरदार) निवासी ग्राम चुरुली टेकनपुर डबरा को क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार रात टेकनपुर से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने गोली चलाना कुबूल कर लिया है।

डीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश टेकनपुर में आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई सुरजीत सिंह परमार, एएसआई दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में एक टीम को आरोपी को पकड़ने का टास्क दिया था, जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम टेकनपुर पहुंची। यहां संदेही की घेराबंदी की। क्राइम ब्रांच का पता चलते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट क्राइम ब्रांच ने उसे मौका नहीं दिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को लेकर क्राइम ब्रांच थाने पहुंची और पूछताछ की है।
ऐसे समझिए पूरा मामला
शहर के कंपू निवासी रौनक बाथम कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ सिरोल हाइवे स्थित एक होटल में डिनर करने गया था। डिनर पार्टी करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो टोनी सरदार ने उनकी कार के सामने कार लगाकर रोका और जान से मारने के लिए रायफल से फायर किया था। इस फायरिंग में एक गोली कार के कांच से आरपार निकली और कार में पीछे बैठी रौनक की बहन नेहा के साइड से निकल गई। इसमें फरियादी की बहन घायल होने से बच गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और आरोपी उसी समय से फरार चल रहा था। रौनक ने बताया था कि आरोपी का और रौनक का गर्ल फ्रेण्ड को लेकर विवाद चल रहा था और इसी के चलते उसने गोली चलाई थी।

खबरें और भी हैं…
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments