1. ग्वालियर हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह को राहत, डकैती और व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका में संशोधन की अनुमति
  2. ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाओं की कमी, निजी लैब में ₹1500 तक खर्च करने को मजबूर मरीज
  3. दिवाली से पहले ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर के 2 गोदामों से 645 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त
  4. Gwalior News: पति को पार्किंग में छोड़ बाइक सवार के साथ गई पत्नी 20 दिन बाद लौटी, बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी
  5. ग्वालियर में 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का विवाद, 40 मकानों पर बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन, महिलाओं ने किया विरोध
  6. Gwalior Airport News: ग्वालियर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवाओं का नया शेड्यूल, 25 अक्टूबर से होगा लागू
  7. दिवाली पर देर रात तक खुलेंगे ग्वालियर के कचरा ट्रांसफर स्टेशन, 29 नए वाहन जुड़ेंगे; नगर निगम ने शुरू की विशेष तैयारी
  8. Gwalior Cyber Fraud: तंजानिया की 22 वर्षीय छात्रा से ₹50 हजार की ऑनलाइन ठगी, वर्क फ्रॉम होम नौकरी के नाम पर बनाया शिकार
  9. ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: पुलिस ने 4 दिन बाद भी नहीं दिया ब्यौरा
  10. सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर जाति से जुड़ा विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई 30 नवंबर तक टली, सीलबंद लिफाफे में पेश हुई समिति की रिपोर्ट
news-details

ग्वालियर की खबर हिंदी में | 22 अक्टूबर की हिंदी समाचार

शील नगर में छात्र के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है, जहां आकाश नामक छात्र को सरिया और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। तीन-चार युवकों ने आकाश पर हमला किया | डबरा-चीनोर रोड पर ईटाइल के पास एक दर्दनाक हादसे में साधु की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब साधु गलती से रेत से भरी ट्राली के पहिये के नीचे आ गए | ग्वालियर के आंतरी गांव के तिवारी मोहल्ले में एक व्यक्ति के मकान पर कब्जा कर अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। आज डिजिटल ग्वालियर की टीम आज पहुंची जिला कलेक्ट्रट जहां मिली असहाय और लाचार महिला। जिला कलक्टृटे में भिटवार से आए किसानो ने जिला कलेक्ट्रट में शिकायत की है की प्राइवेट संसथान नकली खाद बेच रहे

शील नगर में मारपीट: सरिया-डंडों से छात्र घायल, घर पर पथराव भी किया गया

शील नगर में छात्र के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है, जहां आकाश नामक छात्र को सरिया और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। तीन-चार युवकों ने आकाश पर हमला किया, और जब उसके परिवार वाले उसे बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने घर पर भी पथराव कर दिया। यह घटना 20 अक्टूबर की दोपहर की है। घायल आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट और पथराव की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई, और बहोड़ापुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डबरा-चीनोर रोड पर दर्दनाक हादसा: रेत से भरी ट्राली के नीचे आने से साधु की मौत

डबरा-चीनोर रोड पर ईटाइल के पास एक दर्दनाक हादसे में साधु की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब साधु गलती से रेत से भरी ट्राली के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसा बेहद गंभीर था और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन साधु को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ग्वालियर: आंतरी गांव के तिवारी मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री के लिए मकान पर कब्जा

ग्वालियर के आंतरी गांव के तिवारी मोहल्ले में एक व्यक्ति के मकान पर कब्जा कर अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। इस मकान को जबरन कब्जे में लेकर लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। परेशान होकर मकान मालिक ने इस मामले की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय का रुख किया। फरियादी ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनके मकान से अवैध गतिविधियों को रोका जा सके और उन्हें उनका घर वापस मिल सके। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है।

पुरानी रंजिश के चलते तो*ड़ी महिला की टाँग Dj बजाने पर हुआ विवाद

आज डिजिटल ग्वालियर की टीम आज पहुंची जिला कलेक्ट्रट जहां मिली असहाय और लाचार महिला।

जनकगंज फिनिश की गोठ की निवासी कविता श्रीसांगर जिन्होने बताया,देर रात dj बंद करने लिए पड़ोस में गई लेकिन पड़ोसी डीजे बंद करने की बजाय महिला के साथ मारपीट कर डाली जिसके चलते महिला के पैर में गंभीर चैट लगी ।

"नकली खाद से परेशान किसान, सरकारी खाद की कमी और प्राइवेट सप्लाई पर उठाए सवाल"

जिला कलक्टृटे में भिटवार से आए किसानो ने जिला कलेक्ट्रट में शिकायत की है की प्राइवेट संसथान नकली खाद बेच रहे है किसानो को गवर्मेन्ट से खाद समय पर मिल नहीं पा रही है पर प्राइवेट वालो को तुरंत मिल जयति है