Friday, December 8, 2023
Advertismentspot_img
HomeGwalior NewsFormer CM Digvijay appeared in court | बोले-बयान को गलत तरीके से...

Former CM Digvijay appeared in court | बोले-बयान को गलत तरीके से पेश किया, BJP की मुझे झूठा फंसाने की आदत है

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ग्वालियर कोर्ट के बाहर अपनी बात कहते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - Dainik Bhaskar

ग्वालियर कोर्ट के बाहर अपनी बात कहते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

  • एमपी एमएलए कोर्ट में हुए हाजिर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को ग्वालियर के सेशन कोर्ट स्थित MP MLA कोर्ट में हाजिर हुए हैं। वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को पाकिस्तान का जासूस कहने के बयान पर मानहानि के मामले में कोर्ट हाजिर हुए थे। सोमवार को कोर्ट में उनको बयान देना था।

दिग्विजय सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि मेरे बयान को टेंपर कर गलत तरीके से पेश किया गया है। BJP की आदत है मुझे झूठा फंसाने की। अनेक जगह पर मेरे खिलाफ झूठे प्रकरण बना रहे हैं, लेकिन आज तक किसी मानहानि के मामले में मुझे सजा नहीं मिली है ना ही मुझे दोषी पाया गया है।

कोर्ट में अंदर जाते हुए दिग्विजय सिंह

कोर्ट में अंदर जाते हुए दिग्विजय सिंह

सोमवार सुबह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सेशन कोर्ट पहुंचे थे। यहां एमपी एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि के केस में सोमवार को मुलजिम बयान होने थे। दिग्विजय सिंह को बयान दर्ज कराने थे। पिछली सुनवाई पर पूर्व सीएम ने व्यस्तता का बहाना बना दिया था। इस बार उन्हें अनिवार्य रूप से हाजिर होने की बात कोर्ट ने कही थी। इसलिए दिग्विजय सिंह एमपी एमएलए कोर्ट में पहुंचे और बयान दर्ज कराए हैं।
RSS पंजीकृत संस्था नहीं उसकी कैसी मानहानि
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) पंजीकृत संस्था नहीं है उसकी सदस्यता नहीं होती तो मानहानि कैसे हो गई और किसकी हो गई। भाजपा के शासन में ही मध्य प्रदेश पुलिस का एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड ने भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना, सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह और ग्वालियर के दो लोग सहित करीब 14 से 15 लोग ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़े थे, तो मैंने क्या गलत कहा। मैंने पूरी BJP को यह नहीं कहा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ISI एजेंट कहा, मुझसे इतना प्रेम क्यों?
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो पूरी भारतीय जनता पार्टी को ISI का एजेंट और देश विरोधी कहा था, लेकिन उनके बारे में किसी ने आपत्ति नहीं की, मुझसे बेहद प्रेम करते हैं। इसलिए मेरे खिलाफ केस कर दिया।
भाजपा घबराई हुई है इसलिए पीएम दौरा कर रहे
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएम मोदी के मध्य प्रदेश आगमन पर बोले कि भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। मोदी जी समझते हैं की शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रियों के 18 साल के जो पाप हैं उनको मोदी जी धो लेंगे। जनता भाजपा को हराने का मन बना चुकी है। इस बात के संकेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी मिलने लगे हैं।
ऐसे समझिए पूरा मामला
साल 2019 में भिंड में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल पर जुबानी हमला करते हुए उन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर वकील अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। ग्वालियर जिला न्यायालय की विशेष अदालत में मानहानि के इस मामले की सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई में दिग्विजयसिंह उपस्थित नहीं हो सके थे। उन्होंने कोर्ट को व्यस्तता की बात कही थी। उन्होंने गैरहाजिरी के लिए आवेदन दिया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था और इसके बाद सुनवाई की तारीख 25 सितंबर तय की थी। यही कारण है कि सोमवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कोर्ट में पेश हुए हैं।

खबरें और भी हैं…
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments