Friday, December 8, 2023
Advertismentspot_img
HomeGwalior NewsBhind (Madhya Pradesh) Police Assualt; Jawans Attacked By Criminals | ररूआ में...

Bhind (Madhya Pradesh) Police Assualt; Jawans Attacked By Criminals | ररूआ में रौन थाना के दो जवानों को महिलाओं ने पीटा, स्वतंत्र नगर में खदेड़ा

भिंड9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ररूआ गांव में बर्थडे पार्टी में पुलिस बदमाश पकड़े पहुंची। यहां महिलाओं ने पुलिस जवानों को पीटा। - Dainik Bhaskar

ररूआ गांव में बर्थडे पार्टी में पुलिस बदमाश पकड़े पहुंची। यहां महिलाओं ने पुलिस जवानों को पीटा।

भिंड जिले में दो दिन में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस जवानों के साथ मारपीट की घटना हुई। रौन थाना पुलिस ररूआ गांव में सिविल ड्रेस में वारंटी पकड़ने पहुंची, यहां दो जवानों की महिलाओं ने मारपीट कर दी। इधर भिंड के कोतवाली थाना पुलिस पर बीती रात स्वतंत्रत नगर में पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।

दरअसल मामला यह हैकि उमरी थाना क्षेत्र में लूट के आरोप में दो हजार का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान पर रौन थाना में भी अपराध दर्ज है। ये बदमाश की तलाश रौन व उमरी पुलिस को बनी हुई थी। इधर सौरभ चौहान अपने नाना के समरथ सिंह के घर मौसी के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया। ये खबर पुलिस को मुखबिर ने दे दी। ये जानकारी लगते ही रौन थाना में पदस्थ सुनील और राहुल सिंह तोमर दोनों जवान पहले पहुंच गए। ये दोनों जवान आरोपी को पकड़े के लिए अंदर चले गए।

ये खबर लगते ही घर की महिला टूट पड़ी। हालांकि आरोपी मौके से भाग निकला। दोनों जवानों की घर की महिलाओं ने जमकर खैर खबर ली। महिलाओं ने दोनों जवानों के साथ मारपीट करते हुए जमकर पिटाई की। दोनों जवानों के कपड़े भी फाड़ दिए। महिलाओं का आरोप था ये दोनों पुलिस वाले शराब के नशे में घर में घुसे थे। महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। इस पूरे मामले में रौन थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि फरार चल रहे बदमाश को पुलिस जवान पकड़ने गए, तभी उन हमला बोल दिया था। आरोपी भाग निकला।

कोतवाली पुलिस पर किया पथराव

इधर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर की आरोपी पकड़ा। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ की। आरोपी द्वारा बाइक बेचने की बात बताते हुए स्वतंत्र नगर में रहने वाले विकास नाम युवक का नाम लिया। इसी संदेह के आधार पर स्वतंत्र नगर में कोतवाली थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। संदेही का घर घेरा। यहां महिलाएं आगे आ गई। पुलिस ने संदेही को पकड़ने की जोर जवर्दस्ती की तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस वाहन के कांच टूटने की खबर है, बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने रातोंरात पुलिस वाहन का टूटा हुआ कांच बदलवा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments